{"_id":"5803e0c44f1c1b6e52293ac1","slug":"shivani-mantra-has-to-be-happy-brahmakumaris","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्माकुमारी शिवानी ने दिया खुश रहने का मंत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्माकुमारी शिवानी ने दिया खुश रहने का मंत्र
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 17 Oct 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
allahabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त वक्ता ब्रह्माकुमारी शिवानी ने अपने प्रयाग प्रवास के दूसरे दिन रविवार को लोगों को खुश रहने का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि खुश रहने के लिए सात्विक भोजन करना चाहिए। क्योंकि जैसा अन्न हम ग्रहण करते हैं वैसा ही हमारा तन-मन होता है। सामाजिक ताना-बाना कमजोर न हो इसके लिए दुआएं कमाएं।
प्रजापिता ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केंद्र की ओर से प्रयाग संगीत समिति सिविल लाइंस के सभागार में आयोजित कार्यक्रम ‘खुशियां आपके दामन में’ के तहत उन्होंने सत्कर्म के साथ धन कमाने की जरूरत बताई। कहा, किसी को दुख देकर कमाए गए धन से लक्ष्मी की कृपा हासिल नहीं होती है। पैसा आने के बावजूद मन की शांति खो जाती है। रिश्तों में टकराहट आने लगती है। इनसे बचने का एकमात्र उपाय सत्कर्म है।
बहन शिवानी ने ध्यान करने के सरल उपाय भी सिखाए। कहा राजयोग के द्वारा मन में होने वाली हलचलों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। सभागार में मौजूद लोगों के सवालों के जवाब भी किए। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति वी.के. श्रीवास्तव, मेजर जनरल एस.के. सिंह, पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह गौर, विधायक सत्यवीर मुन्ना, पूर्व विधायक प्रवीण पटेल, चीफ वार्डेन सिविल डिफेंस अनिल गुप्ता, ब्रह्माकुमारी मनोरमा, सुधा, सुषमा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। ।