फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   shishgarh, bareilly

तलवार गर्दन पर रखकर पुजारी से लूटपाट

Fri, 02 Aug 2019 06:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 06:41 PM IST
विज्ञापन
shishgarh, bareilly
शीशगढ़। नकाबपोश बदमाशों ने मंदिर में घुसकर पुजारी की गर्दन पर तलवार रखकर उससे बीस हजार रुपये और मोबाइल सहित अन्य सामान लूट लिया। बदमाशों के जाने के बाद पुजारी ने शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की, लेकिन वह हाथ नहीं आए। सुबह पुजारी के साथ थाने पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बल्ली के मजरा हसनपुर के शिव मंदिर पर ध्यानानंद पुजारी हैं। वह वर्षों मंदिर में रहकर सेवा कर रहे हैं। वह चंदा करके अपने रहने के लिए मंदिर में एक कमरा बनवा रहे थे। उसके लिंटर के लिए उन्होंने बीस हजार रुपये एकत्र किए थे। मंगलवार रात करीब ढाई बजे चार नकाबपोश बदमाश हथियारों से लेस मंदिर में घुस आए। पुजारी को सोते हुए चारपाई पर ही पकड़ लिया और एक बदमाश ने तलवार पुजारी की गर्दन पर रख दी। दूसरे बदमाश ने पेट पर चाकू टेक दिया और दो तमंचाधारी बदमाश लूटपाट करने लगे। पुजारी की झोली में रखे 20 हजार रुपये, मोबाइल, टार्च आदि लूट कर फरार हो गए। पुजारी ने बताया कि दो बदमाशों पर तलवार और दो पर तमंचे थे। बदमाशों के जाने के बाद शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने बदमाशों का जंगल में पीछा किया, लेकिन वह कहीं हाथ नहीं लगे। बुधवार सुबह ग्रामीणों के साथ पुजारी ने घटना की तहरीर शीशगढ़ थाने में दी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed