फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shine City MD arrested: Asif Naseem, a reward of five lakhs, arrested by Lucknow Crime Branch from Prayagraj

शाइन सिटी का एमडी गिरफ्तार : पांच लाख के इनामी आसिफ नसीम को लखनऊ क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज से दबोचा

Mon, 01 Nov 2021 08:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 01 Nov 2021 08:07 PM IST
विज्ञापन
Shine City MD arrested: Asif Naseem, a reward of five lakhs, arrested by Lucknow Crime Branch from Prayagraj
Prayagraj News : शाइन सिटी का एमडी आसिफ नसीम पुलिस के शिकंजे में। - फोटो : प्रयागराज

शाइन सिटी के एमडी आसिफ नसीम को लखनऊ क्राइम ब्रांच ने प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया। अरबों के घोटाले के आरोपी जिस आसिफ नसीम को यूपी पुलिस पूरे देश में खोज रही थी वह प्रयागराज में घूम रहा था। प्रयागराज में करेली के जीटीबी नगर के रहने वाले आसिफ नसीम पर निवेशकों का अरबों रुपया गबन करने का आरोप है।

विज्ञापन


उसके खिलाफ 300 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मामले को बढ़ते देख यूपी सरकार ने इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी थी। क्राइम ब्रांच गिरफ्तार कर उसे लखनऊ ले गई। आरोपी पर पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। 

विज्ञापन

एजेंटों के जरिए करोड़ों रुपये की ठगी करने वाली शाइन सिटी के एमडी आसिफ नसीम को प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है। पांच लाख के इनामी आसिफ को लखनऊ कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को उसके करैली स्थित आवास से दबोच लिया। उसके खिलाफ लखनऊ में 300 से अधिक केस दर्ज है। इनमें से गोमतीनगर में दर्ज 80 मुकदमों में कोर्ट ने कुर्की का आदेश जारी हो चुका है। कंपनी के सीएमडी और आसिफ के भाई राशिद नसीम की तलाश तेज हो गई। दोनों भाई पांच साल से फरार चल रहे थे। पुलिस के अनुसार दोनों ने दुबई में ठिकाना बना रखा था।

60 हजार करोड़ ठगी का आरोप
करोड़ों का निवेश कराकर कंपनी में ताला बंद हो गया। इस कंपनी में काम करने वाले विजेश केसरवानी ने कुछ माह पहले एक संगठन बनाकर कानूनी लड़ाई शुरू की। इलाहाबाद हाईकोर्ट में रिट दाखिल कर 60 हजार करोड़ की ठगी का आरोप लगाया। इस मामले में सीएमडी राशिद, एमडी आसिफ, उसकी पत्नी सहित 57 कर्मचारियों को आरोपी बनाया गया। सभी पर केस दर्ज हैं।
 
शाइन सिटी घोटाला : अरबों का घोटाला करने वाले इंस्पेक्टर व दरोगा के साथ ही अन्य की भी भूमिका संदिग्ध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed