फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shikshamitras surrounded the MP's residence, said - not able to survive in Rs 10,000

प्रयागराज : शिक्षामित्रों ने किया सांसद के आवास का घेराव, बोले- 10 हजार में नहीं हो पा रहा गुजारा

Sun, 03 Sep 2023 04:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 04:58 PM IST
सार

शिक्षामित्रों का कहना है कि आर्थिक तंगी के चलते उनकी दशा बेहद गंभीर है। कम पैसे मिलने के कारण परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। आश्वासन के बाद भी सरकार ने उनके साथ न्याय नहीं किया। उनकी मांग है कि शिक्षामित्रों का समायोजन किया जाए, साथ ही शिक्षामित्रों को नियमितीकरण किया जाए। 

विज्ञापन
Shikshamitras surrounded the MP's residence, said - not able to survive in Rs 10,000
सांसद केशरी देवी पटेल को ज्ञापन सौंपते शिक्षामित्र। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

समायोजन सहित कई मांगों को लेकर जिले के शिक्षामित्रों ने रविवार को फूलपुर की सांसद केशरी देवी पटेल के आवास का घेराव किया। इस मौके पर जमकर नारेबाजी की गई। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सांसद को सौंपा गया।

विज्ञापन





विज्ञापन






शिक्षामित्रों का कहना है कि आर्थिक तंगी के चलते उनकी दशा बेहद गंभीर है। कम पैसे मिलने के कारण परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। आश्वासन के बाद भी सरकार ने उनके साथ न्याय नहीं किया। उनकी मांग है कि शिक्षामित्रों का समायोजन किया जाए, साथ ही शिक्षामित्रों को नियमितीकरण किया जाए। शिक्षामित्रों को शिक्षकों के समान वेतन प्रदान किया जाए। कहा कि आर्थिक तंगी के कारण हर साल कई शिक्षामित्र अवसाद के कारण अपनी जान गंवा रहे हैं। वह शिक्षकों के बराबर काम करते हैं, लेकिन मानदेय के रूप में उन्हें सिर्फ 10 हजार प्रतिमाह मिलते हैं। तमाम आश्वासन के बावजूद उस पर अमल नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

हाथ में तिरंगा झंडा लेकर नारेबाजी करते हुए सैकड़ों शिक्षामित्र प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सांसद के आवास पर पहुंचे थे। सांसद केशरी देवी पटेल ने बाहर निकलकर शिक्षामित्रों का ज्ञापन लिया और उनको आश्वासन दिया कि वह उनकी मांग को सरकार तक पहुंचाएंगी। शिक्षामित्रों के साथ किसी भी तरह से अन्याय नहीं होगा। सरकार उनके साथ खड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed