फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shikanja: The land mafia will be identified

शिकंजाः भू माफिया होंगे चिन्हित

Sat, 04 Jan 2020 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Shikanja: The land mafia will be identified
Shikanja: The land mafia will be identified
शिकंजा: भू माफिया होंगे चिह्नित
विज्ञापन

0 कब्जेदारों के प्रपत्रों की जांच में खुलेगी पोल
0 प्रशासन की टीम करेगी जांच, होगी कार्रवाई
प्रयागराज। नगर निगम की 365 बीघा जमीन पर बसे अवैध कब्जेदारों से मिलने वालों प्रपत्रों से भूमाफिया चिह्नित किए जाएंगे। निगम में जांच के लिए जमा कराए गए प्रपत्रों का डीएम के निर्देश पर गठित कमेटी परीक्षण करेगी। फर्जी रजिस्ट्री कर सरकारी जमीन बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। भूमाफिया जेल जेल भी भेजे जाएंगे।
करेली इलाके में नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान बनाए गए हैं, यह पत्रावलियों की जांच और सर्वे से साफ हो चुका है। मामले में चरणबद्ध तरीके से कब्जेदारों को नोटिस भेजी जा रही है। पहले चरण में 738 लोगों को नोटिस जारी किया गया है। निगम कर्मी कब्जेदारों को नोटिस खुद देकर पावती लेंगे। साथ ही रजिस्ट्री से भी नोटिस भेजने की योजना है, इस पर आने वाले खर्चे पर पेच फंसा है।
विज्ञापन

अफसरों की तैयारी है कि कब्जेदारों के प्रपत्रों की जांच में जमीन की बिक्री करने वालों से संबंधित प्रमाण लिए जाएंगे। साफ है कि सरकारी जमीन की रजिस्ट्री करने वाले भूमाफिया ही हैं। यह क्रम नोटिस जारी करने के सभी क्रमों में बना रहेगा। अफसरों की टीम जमीन कब्जे संबंधी रिकार्ड प्रशासन की ओर से गठित कमेटी को उपलब्ध कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सारी कवायद भूमाफिया को चिह्नित कर उन पर शिकंजा कसना है। चिह्निकरण के बाद भूमाफिया के खिलाफ कार्रवाई शुरू की जाएगी। तैयारी है कि कूट रचना कर प्रपत्र तैयार कराकर सरकारी जमीन की रजिस्ट्री करने वालों को जेल भेजा जाए।

0 धोखाधड़ी से नगर निगम की जमीन को बेचने वालों को भी चिह्नित किया जाएगा। ऐसे भूमाफिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रपत्रों की जांच के बाद कब्जेदारों को तो मौका दिया जाएगा, लेकिन भूमाफिया नहीं बच पाएंगे।- मुशीर अहमद, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed