{"_id":"6615c9f4d149f098ae0902dc","slug":"shia-community-announces-eid-at-midnight-on-the-rise-of-moon-allahabad-news-c-3-1-ald1022-353911-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: चांद की तस्दीक पर संगमनगरी में आधी रात शिया समुदाय ने किया ईद का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: चांद की तस्दीक पर संगमनगरी में आधी रात शिया समुदाय ने किया ईद का एलान
विज्ञापन
माहे रमजान की 29वीं तारीख यानी मंगलवार को लद्द्दाख में चांद दिखने की सूचना के बाद यहां आधी रात शिया समुदाय ने बुधवार को ईद मनाने का एलान कर दिया। इमामे जुमा सैयद हसन रजा जैदी ने ईद का एलान किया। इसी के साथ दरियाबाद की मस्जिदों के अलावा चक जामा मस्जिद में बुधवार की सुबह ईद की नमाज अदा की जाएगी। उधर, सुन्नी समुदाय ने बृहस्पतिवार को ईद का एलान किया है।
शिया धर्मगुरु अयातुल्ला शीशतानी के दफ्तर से चांद की तस्दीक की इत्तिला के बाद रात करीब एक बजे इमामे जुमा सैयद हसन रजा जैदी और मौलाना जव्वादुल हैदर रिजवी ने बुधवार को शिया समुदाय की ईद का एलान किया।
उधर, देर शाम शहर काजी, मरकजी रूयते हिलाल कमेटी कदीम और शिया चांद कमेटी की ओर से चांद नहीं होने की तस्दीक कहा गया कि रोजेदार बुधवार को रमजान का 30वां रोजा रखेंगे और बृहस्पतिवार को धूमधाम से ईद का पर्व मनाएंगे।
विज्ञापन
ईद का चांद देखने के लिए शाम से ही लोग आसमान की ओर नजरें गड़ाए हुए थे। आसमान में बादल होने की वजह से लोग उदास भी रहे। इसके बाद लखनऊ व अन्य जगहों से ईद का चांद नहीं होने का एलान किया गया। जिसके बाद शहर की चांद कमेटियों ने भी ईद का चांद नहीं होने की पुष्टि की। चांद की तस्दीक नहीं होने पर रोजेदार बुधवार को रोजा रखने के लिए सहरी के इंतजाम में जुट गए। उधर, शिया समुदाय के मुहम्मद अस्करी ने बताया कि लद्दाख में चांद की तस्दीक के बाद शिया समुदाय के बीच ईद मनाने को लेकर आधी रात तक मंथन चला , लेकिन कोई निर्णय नहीं हो सका।
- देर रात तक बाजार रहे जगमग
चांदरात के अवसर पर मंगलवार को चौक, रौशनबाग, नुरुल्लाह रोड, लोकनाथ व कोठापार्चा समेत तमाम बाजारों में देर रात तक लोग ईद की खरीदारी करते रहे। भीड़ की वजह से चौक क्षेत्र में वाहनों की नो इंट्री कर दी गई। चौक की तमाम सड़कों पर भीड़ की वजह से जाम की स्थिति बनी रही।