फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shastri Bridge will remain closed for four hours to replace cracked bearing

Prayagraj News: क्रेक बेयरिंग बदलने के लिए चार घंटे बंद रहेगा शास्त्री सेतु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Shastri Bridge will remain closed for four hours to replace cracked bearing
झूंसी में गंगा पर बने पूर्वांचल को जोडऩे वाले शास्त्री सेतु की एक बेयरिंग खिसक गई है। इस बेयरिंग की मरम्मत के लिए रविवार को इस सेतु की एक लेन चार घंटे के लिए बंद रखी जाएगी। इस दौरान एक ही लेन ये यातायात होगा। भारी वाहनों के दबाव से इस सेतु की बेयरिंग और पिलर खिसकते रहे हैं। प्रयागराज से काशी ही नहीं पूरे पूर्वांचल को जोडऩे वाले इस सेतु की सभी 520 बेयरिंग की जांच कराने का भी निर्णय पीडब्ल्यूडी ने लिया है।
विज्ञापन


करीब 70 हजार से अधिक वाहनों के रोजाना आवागमन वाले इस सेतु की बेयरिंग में खराबी आने की जानकारी के बाद अनुरक्षण का जिम्मा संभालने वाले पीडब्ल्यूडी के तृतीय खंड ने इसकी मरम्मत कराने की दिशा में पहल शुरू कर दी। डीएम से अनुमति मिलने के बाद मरम्मत के लिए इस सेतु की एक लेन को रविवार को दिन से 11 बजे से शाम तीन बजे तक बंद किया जाएगा। इस दौरान प्रयागराज से वाराणसी की ओर जाने वाली लेन बंद रहेगी। शास्त्री सेतु से गुजरने वाली ऐतिहासिक ग्रैंड ट्रंक रोड पड़ोसी राज्य बिहार और पश्चिम बंगाल को भी संगम के शहर से जोड़ती है। लेकिन, समुचित रखरखाव के अभाव में इस सेतु के कई पिलर और ज्वाइंट एक्सपेंशन में पहले भी खराबी आ चुकी है। इसकी बियरिंग भी कई बार खिसकने से बड़े हादसों की आशंका बनी रहती है। दशक भर पहले इस पुल की की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन उसके बाद रिमॉडलिंग की योजना तो बनी, लेकिन काम नहीं हो सका।
विज्ञापन


ऐसे में लगातार भारी और ओवरलोड वाहनों के आवागमन की वजह से इस सेतु की बेयरिंग खिसकने की बात कही जा रही है। इस सेतु के अनुरक्षण और रखरखाव की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड तृतीय को दी गई है। पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं के मुताबिक महाकुंभ से पहले इस सेतु को दुरुस्त कर लिया जाएगा। फिलहाल इसमें लगी सभी बेयरिंग का परीक्षण कराया जा रहा है, ताकि समय रहते खामियों को दूर कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed