फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shastri Bridge road, built at a cost of ₹15 crore, disintegrates within four days; the bitumen layer has peele

Prayagraj : 15 करोड़ से बनी शास्त्री पुल की सड़क चार दिन में ध्वस्त, ड्रामर उखड़ा, दिखने लगी लोहे की सरिया

Mon, 20 Jul 2026 01:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Jul 2026 01:19 PM IST
सार

करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनी शास्त्री पुल की सड़क आवागमन के चार दिन बाद ही ध्वस्त हो गई है। दारागंज-झूंसी लेन की सड़क रविवार को दो घंटे हुई पहली बारिश भी नहीं झेल पाई। सड़क का डामर झूंसी की ओर उखड़ गया था।

विज्ञापन
Shastri Bridge road, built at a cost of ₹15 crore, disintegrates within four days; the bitumen layer has peele
15 करोड़ रुपये की लागत से बनी शास्त्री पुल की सड़क चार दिन में ही उखड़ गई। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

करीब 15 करोड़ रुपये की लागत से बनी शास्त्री पुल की सड़क आवागमन के चार दिन बाद ही ध्वस्त हो गई है। दारागंज-झूंसी लेन की सड़क रविवार को दो घंटे हुई पहली बारिश भी नहीं झेल पाई। सड़क का डामर झूंसी की ओर उखड़ गया था। इससे लोहे की सरिया दिखने लगी थी। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सड़क की ध्वस्त जगह को बैरिकेडिंग कर दी।

विज्ञापन



विज्ञापन



शास्त्री पुल के दारागंज झूंसी लेन की तकरीबन 2200 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य चार जून से शुरू किया गया था। करीब 15 करोड़ की लागत से बनी सड़क पर सवा महीने तक चले निर्माण कार्य के बाद 15 जुलाई से आवागमन शुरू हुआ है। इसी बीच रविवार को हुई बारिश के बाद वॉटर प्रूफ सड़क का डामर झूंसी की ओर उखड़ गया। इस दौरान सड़क के नीचे लगी लोहे की सरिया दिखने लगी। हालांकि प्रभावित लेन पर आवागमन सुचारू रहा। लोक निर्माण विभाग के अफसर इसे मामूली गड़बड़ी बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो विभागों के फेर में शास्त्री पुल की स्ट्रीट लाइट बुझी

लोक निर्माण विभाग और नगर निगम की आपसी खींचतान में पुल पर स्ट्रीट लाइट नहीं जल पाई है, जिससे शाम होते ही अंधेरा पसर जा रहा है। इससे लोगों में भारी असंतोष व्याप्त है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ने बताया कि पुल पर लगाए गए स्ट्रीट लाइटों की जिम्मेदारी नगर निगम की है। हमारे विभाग से इससे कोई मतलब नहीं है।

चार दिन पहले ही निर्माण कार्य पूरा हुआ है और भारी वाहनों की आवाजाही के दौरान एक्सटेंशन जॉइंट अपनी जगह से थोड़ा बहुत आगे पीछे करता है। इस वजह से उसके पास की सड़क पर थोड़ा दवाब बनता है, जिससे यह समस्या उत्पन्न हो जाती है। सोमवार को निरीक्षण करने के बाद ध्वस्त जगह की मरम्मत करा दी जाएगी। - केएस श्रीवास्तव, सहायक अभियंता, खंड तीन, लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed