फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shashikala, declared dead, found alive, bail of father-brother who declared Khushboo missing, rejected

प्रयागराज : मृत घोषित शशिकला जिंदा मिली,परलोक जा चुकी खुशबू को गुमशुदा बताने वाले पिता-भाई की जमानत खारिज

Wed, 18 Oct 2023 11:30 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 18 Oct 2023 11:30 AM IST
सार

मामला प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र का है। आरोपी पिता अरविंद कुमार और भाई अमित कुमार ने मई 2022 में खुशबू उसके प्रेम प्रसंग से नाराज हो कर उसको कीटनाशक खिलाने के बाद तकिया से मुंह दबा कर मार डाला था। उसके बाद उसकी लाश बोरे में भरकर मोहनपुर के तालाब के पास स्थित कुंए में फेंक दिया।

विज्ञापन
Shashikala, declared dead, found alive, bail of father-brother who declared Khushboo missing, rejected
court - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिला न्यायालय ने अपनी ही बेटी को मारकर कुंए में फेंकने के बाद उसकी सही शिनाख्त न करने वाले पिता और भाई की जमानत खारिज कर दी है। यह मामला तब प्रकाश में आया, जब मृत घोषित भदोही की गुमशुदा लड़की शशिकला को नोएडा पुलिस ने जिंदा बरामद किया। अपनी ही बेटी को कीटनाशक देकर मारने वाले पिता और भाई की जमानत पर जिला न्यायाधीश संतोष राय की अदालत सुनवाई कर रही थी।

विज्ञापन



मामला प्रयागराज जिले के हंडिया थाना क्षेत्र का है। आरोपी पिता अरविंद कुमार और भाई अमित कुमार ने मई 2022 में खुशबू उसके प्रेम प्रसंग से नाराज हो कर उसको कीटनाशक खिलाने के बाद तकिया से मुंह दबा कर मार डाला था। उसके बाद उसकी लाश बोरे में भरकर मोहनपुर के तालाब के पास स्थित कुंए में फेंक दिया।
विज्ञापन



इसी बीच भदोही जिले के गोपीगंज थाने में शशिकला नाम की युवती की गुमशुदगी दर्ज हुई। जिसकी तलाश के दौरान कुंए में पाई गई खुशबू की लाश की शिनाख्त भदोही से गायब शशिकला के रूप में कर ली गई। यह जानकारी होने पर दोनों आरोपी बाप बेटे ने राहत की सांस ली और सोचा मामला रफा दफा हो गया, लेकिन गोपीगंज थाने में मृत घोषित हो चुकी गुमशुदा दर्ज शशिकला को मार्च 2023 में नोएडा पुलिस ने जिंदा बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीएनए जांच में हैरान करने वाली मिली जानकारी
 

इस चौंकाने वाले मामले के खुलासे के बाद सवाल खड़ा हुआ कि आगरा में मृत घोषित शशिकला जिंदा है तो मृत पाई गई लाश के वारिसों की तलाश शुरू हुई। तब जानकारी हुई कि हंडिया थाने में भी उसी दौरान एक गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। उस मृतका के बिसरे से उसका डीएनए आरोपियों से मैच करवाया गया तो हैरान करने वाली कहानी सामने आई। पता चला कि कुएं से बरामद लाश आरोपी अरविंद की बेटी खुशबू की थी। जिसे उसने अपने बेटे अमित के साथ मिल कर मार डाला था।
 

हंडिया पुलिस ने अरविंद कुमार और उसके बेटे अमित कुमार को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया था। उनकी ओर से दाखिल जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए जिला न्यायाधीश संतोष राय की अदालत ने जमानत खारिज कर दी। अभियोजन पक्ष की ओर से बहस डीजीसी क्रिमिनल गुलाब अग्रहिर ने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed