फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sharadiya Navratri 2023: Mahagauri worshiped on Mahashtami, long queue of devotees formed for darshan

शारदीय नवरात्रि 2023 : महाष्टमी को पूजी गईं महागौरी, दर्शन के लिए लगी भक्तों की लंबी कतार

Sun, 22 Oct 2023 01:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 22 Oct 2023 01:55 PM IST
सार

महाष्टमी पर शहर के पूजा पंडालों के साथ ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। भक्तों ने विधि विधान के साथ व्रत रखकर मां भगवती की आराधना की। चंदन, रोली, अक्षत, कुमकुम, हलवा, पूड़ी, मिष्ठान्न, मेवे का भोग लगाकर मां की आरती उतारी। 

विज्ञापन
Sharadiya Navratri 2023: Mahagauri worshiped on Mahashtami, long queue of devotees formed for darshan
महाष्टमी पर शक्तिपीठ कल्याणी देवी का किया गया मनमोहक श्रृंगार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शारदीय नवरात्रि की महाष्टमी को मंदिरों और पूजा पंडालों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही दर्शन पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतार लग गई। जयकारों से पूरा वातावरण देवीमय हो गया। विभिन्न प्रकार के फूल, फल, नैवेद्य और धूप दीप से मां की पूजा आरती की गई। देवीगीतों से पंडाल गूंजते रहे। पंडालों के बाहर मेले जैसा दृश्य रहा।

विज्ञापन






विज्ञापन







इसी तरह ललिता देवी, कल्याणी देवी, अलोप शंकरी समेत शहर के प्रमुख देवी मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। शक्तिपीठ मां कल्याणी देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र के महापवन पर्व पर अष्टमी पर मां कल्याणी का स्वर्ण रजत आभूषणों से मनोहारी श्रृंगार दर्शन भक्तों को प्राप्त हुआ साथ ही पूरे गर्भ ग्रह को नाना प्रकार के सुगंधित पुष्पों द्वारा सुसज्जित किया गया पंडित श्याम जी पाठक ने बताया की मां कल्याणी महागौरी के रूप में जिन्हें शिवा भी कहा जाता है इनके एक हाथ में शक्ति का प्रतीक त्रिशूल तो दूसरे हाथ में शिव का प्रतीक डमरू तीसरे हाथ में वर मुद्रा में है और चौथी भुज में गृहस्ट महिलाओं की शक्ति को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत अंतिम चरण में आज विशाल भंडारे का आयोजन भजन संध्या सचिन दी पाठ का भावनात्मक पाठ मुंडन कर्ण छेदन पुष्पर्शन अभिषेक जैसे अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए साइन कलम 7:00 बजे भव्य आरती उतारने के पश्चात भजन संध्या में भक्तों ने मां के जयकारे से पूरे मंदिर परिसर को गूंज मन कर रखा है।

इसी क्रम में कल नवमी को मां कल्याणी सिद्धिदात्री रूप में अपने भक्तों को भव्य दर्शन प्रदान करेंगे साथ ही 9 दिन से चल रहे निरंतर पथ जब तब अभिषेक सचिन दी बाद के अनेक कार्यक्रमों का समापन कन्या पूजन आज जैसे विभिन्न कार्यक्रमों के साथ कल नवमी सोमवार को मां कल्याणी के प्रांगण में नवरात्रि महोत्सव का समापन किया जाएगा।

शारदीय नवरात्रि अष्टमी पूजा शुभ मुहूर्त और शुभ योग

आज नवरात्रि महाष्टमी का पर्व है। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 21 अक्तूबर को रात 9 बजकर 53 मिनट से शुरू होकर 22 अक्तूबर की शाम 07 बजकर 58 मिनट तक चलेगी। उदया तिथि के अनुसार महाष्टमी 22 अक्तूबर को मनाई जाएगी। इसके अलावा आज अष्टमी तिथि पर धृति योग के साथ सर्वार्थसिद्धि योग भी बन हुआ है। यह सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 30 मिनट से शाम 06 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। कन्या पूजन 22 अक्तूबर को सुबह 06 बजकर 26 मिनट से आरंभ कर सकते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed