फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shankaracharya Vijayendra Saraswati said: Sanatan Dharma is the best among all religions

शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती बोले: सनातन धर्म सब धर्मों में श्रेष्ठ, राम के चरित्र को जीवन में उतारने की जरूरत

Mon, 20 Nov 2023 12:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Nov 2023 12:58 PM IST
सार

यह भी कहा कि हमारा सनातन धर्म सभी धर्म में सर्वोपरि है और सभी में प्रेम बांटने का कार्य करता है। भगवान श्री राम ने प्रेम में ही शबरी के झूठे बेर खाए। मानव सहित संपूर्ण जगत का कल्याण किया। ऋषि-मुनियों के यज्ञ की रक्षा की। आवश्यकता पड़ी तो शक्ति प्रदर्शन भी किया। भगवान राम के इस चरित्र से प्रत्येक मानव को सीख लेनी चाहिए। 

विज्ञापन
Shankaracharya Vijayendra Saraswati said: Sanatan Dharma is the best among all religions
श्रृंगवेरपुर गंगा आरती में शामिल हुए शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भगवान राम और केवट की मिलनस्थली श्रृंगवेरपुर धाम में रामायण मेला आयोजन समिति की ओर से संचालित भव्य गंगा आरती में कांची कामकोटि जगतगुरु शंकराचार्य शंकर विजेंद्र सरस्वती जी महाराज ने बतौर मुख्य अतिथि मां गंगा की आरती उतारी। शंकराचार्य ने कहा कि श्रृंगवेरपुर धाम वह भूमि है, जिसने अपने अस्तित्व को हमेशा सुरक्षित रखा।अब वह समय आ गया है, जब भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के पश्चात श्रृंगवेरपुर धाम का और भी अधिक तीर्थ के रूप में विकास होगा। 

विज्ञापन


यह भी कहा कि हमारा सनातन धर्म सभी धर्म में सर्वोपरि है और सभी में प्रेम बांटने का कार्य करता है। भगवान श्री राम ने प्रेम में ही शबरी के झूठे बेर खाए। मानव सहित संपूर्ण जगत का कल्याण किया। ऋषि-मुनियों के यज्ञ की रक्षा की। आवश्यकता पड़ी तो शक्ति प्रदर्शन भी किया। भगवान राम के इस चरित्र से प्रत्येक मानव को सीख लेनी चाहिए। 

विज्ञापन

Shankaracharya Vijayendra Saraswati said: Sanatan Dharma is the best among all religions
श्रृंगवेरपुर में गंगा आरती करते शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला।

राष्ट्रीय रामायण मेला के महामंत्री उमेश चंद्र द्विवेदी ने बताया की राष्ट्रीय रामायण मेला प्रारंभ होने से कुछ ही समय पूर्व शंकराचार्य जी का आगमन श्रृंगवेरपुर धाम क्षेत्र वासियों के लिए अत्यंत सुखद है। शंकराचार्य श्री स्वामी जी ने स्थानीय निषाद परिवारों को अंग वस्त्रम से सम्मानित भी किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय रामायण मेला के अध्यक्ष डॉ बालकृष्ण पांडेय, सियाराम सरोज, समाज शेखर प्राण, कृष्णचंद्र पांडेय, रामजीत उपाध्याय, पवन शुक्ला, डॉ रमापति त्रिपाठी, बसंत लाल उपाध्याय, रामचंद्र यादव फौजी, कार्तिकेय अग्रवाल, आशीष केसरवानी, तीर्थ पुरोहित आचार्य कृष्ण कुमार त्रिपाठी, संजय कुमार त्रिपाठी आदि रहे। गंगा आरती की संपूर्ण प्रबंधन व्यवस्था मेला के संयुक्त मंत्री अमित द्विवेदी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed