फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shankaracharya Sadanand left for Jabalpur after taking a dip in Sangam on Mauni Amavasya

Magh Mela : मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाने के बाद जबलपुर के लिए रवाना हुए शंकराचार्य सदानंद

Sat, 21 Jan 2023 08:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 21 Jan 2023 08:23 PM IST
सार

मौनी अमावस्या के पर्व पर द्वारकाशारदापीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज  ने संगम में डुबकी लगाई। संगम जाने से पहले उन्होंने भगवान मनकामेश्वर महादेव का पूजन किया।

विज्ञापन
Shankaracharya Sadanand left for Jabalpur after taking a dip in Sangam on Mauni Amavasya
Magh Mela 2023 : मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी लगाते शंकराचार्य सदानंद सरस्वती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मौनी अमावस्या के पर्व पर द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज ने संगम में डुबकी लगाई। संगम जाने से पहले उन्होंने भगवान मनकामेश्वर महादेव का पूजन किया। उसके बाद शंकराचार्य ने संगम स्नान किया। इसके बाद त्रिवेणी में पूजन तर्पण किया। अक्षय वट का दर्शन पूजन भी किया। शनिवार को ही स्वामी सदानंद जबलपुर के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन

सेना के सशक्तीकरण की कामना के साथ स्वामी नरेंद्रानंद ने लगाई डुबकी
काशी सुमेरु पीठाधीश्वर के शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने शनिवार को मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर संगम में आस्था की डुबकी लगाई और भारतीय सेना के सशक्तीकरण, देश की समृद्धि, विश्व मांगल्य की कामना के साथ मां गंगा का पूजन किया। उन्होंने कहा कि अमावस्या और पूर्णिमा के दिन अन्न दान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन मां गंगा समेत पवित्र नदियों और सरोवरों में स्नान-ध्यान करने से समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने मौनी के अवसर पर मौन धारण करने का महत्व भी विस्तार से बताया। इस मौके पर स्वामी बृजभूषणानंद सरस्वती, पं. शशांकधर द्विवेदी, विनोद कुमार त्रिपाठी समेत कई अन्य लोगों ने भी डुबकी लगाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed