फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shankaracharya Avimukteshwaranand will come on Tuesday, will stay till January 20

Prayagraj : शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद मंगलवार को आएंगे, 20 जनवरी तक करेंगे प्रवास

Tue, 17 Jan 2023 12:03 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 17 Jan 2023 12:03 AM IST
सार

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मंगलवार को प्रयागराज पहुंचेंगे। दोपहर तीन बजे बम्हरौली एयरपोर्ट से भक्तों के साथ मेला क्षेत्र पहुचने और स्वागत के बाद धर्म सभा होगी। वह 20 जनवरी तक माघ मेला क्षेत्र में ही रहेंगे।

विज्ञापन
Shankaracharya Avimukteshwaranand will come on Tuesday, will stay till January 20
अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मंगलवार को प्रयागराज पहुंचेंगे। दोपहर तीन बजे बम्हरौली एयरपोर्ट से भक्तों के साथ मेला क्षेत्र पहुचने और स्वागत के बाद धर्म सभा होगी। वह 20 जनवरी तक माघ मेला क्षेत्र में ही रहेंगे।

विज्ञापन

प्रवक्ता डॉ.शैलेंद्र योगी के मुताबिक शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 21 जनवरी को सुबह 6.30 बजे माघ मेला क्षेत्र से मनकामेश्वर मंदिर के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां से मोटर वोट से संगम पर मौनी अमावस्या स्नान के लिए जाएंगे। वह सुबह 10 बजे मनकामेश्वर मंदिर से बम्हरौली एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन

ज्योतिष्पीठाधीश्वर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद आज धर्म सेंसर बोर्ड की जारी करेंगे गाइड लाइन

ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती माघ मेले में मंगलवार को पहुंचेंगे। इस मेले में वह त्रिवेणी मार्ग स्थित ज्योतिष्पीठ के शिविर में धर्म सेंसर बोर्ड (धर्म शोधन परिषद) की गाइड लाइन जारी करेंगे। शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद धर्म सेंसर बोर्ड की स्थापना बीती तीन जनवरी को ही कर चुके हैं। मंगलवार को वह परिषद की गाइड लाइन पर चर्चा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed