फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shani Jayanti were worshiped

जयंती पर पूजे गए शनिदेव

Sun, 05 Jun 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sun, 05 Jun 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Shani Jayanti were worshiped
श‌न‌िदेव की पूजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
न्याय के देवता शनिदेव की जयंती जेठ अमावस्या शनिवार को मनाई गई। शहर के विभिन्न शनि मंदिरों में विशेष पूजा अनुष्ठान हुए।  शनिदेव की कृपा पाने के लिए दीप दान हुआ। मीरापुर स्थित सिद्धपीठ ललिता देवी मंदिर में शनि जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंदिर के पुरोहित शिवमूरत मिश्रा द्वारा तैलाभिषेक के बाद नीले रंग के फूलों से शृंगार हुआ। भजन कीर्तन द्वारा शनि महिमा का गुणगान किया गया। मंदिर समिति के अध्यक्ष हरिमोहन वर्मा की देखरेख में  मंदिर परिसर में 1100 दीप प्रज्वलित किए गए। महाआरती के बाद निशा पूजन हुआ। जयकारों से मंदिर परिसर देर रात तक गूंजता रहा।
विज्ञापन

 
बक्शीबांध स्थित शनिधाम मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तैलाभिषेक हुआ। महंत रामचंदर दास के सानिध्य में संयोजक मनोज कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में विधिविधान से पूजा अर्चना हुई। इस अवसर पर सौरभ श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव, ललित मोहन श्रीवास्तव, डॉ. अनिल कुमार, रवि माली, रामराज यादव आदि उपस्थित रहे। नया पुरवा करेली स्थित सिद्धपीठ मां काली मंदिर में शनि जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। शनिदेव का विधिविधान से तैलाभिषेक हुआ। प्रबंधक सुशील पंडा की देखरेख में 251 दीप जलाए गए समाजसेवी सुमित श्रीवास्तव ने आरती की। इस अवसर पर हनुमत प्रसाद, कलावती, मुकेश साह्रू, संजय पंडा, सुनीता रानी, सत्यम अमित कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


अतरसुइया स्थित शनिधाम में रविवार को शनि जयंती मनाई जाएगी। पीठाधीश्वर पराग महाराज के मुताबिक शुरुआत तैलाभिषेक से होगी। पंचामृत स्नान के बाद नीले रंग के फूलों से शनिदेव का शृंगार किया जाएगा। शनि कृपा पाने के लिए हुतात्मक यज्ञ होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed