फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shalini of Teliarganj was found dead in the well, friend questioned

प्रयागराज : तेलियरगंज की शालिनी का था कुएं में मिला शव, ब्वॉय फ्रेंड हिरासत में

Mon, 21 Feb 2022 08:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Feb 2022 08:33 PM IST
सार

शालिनी दिल्ली से 13 फरवरी की रात घर वालों को बिना बताए ही प्रयागराज के लिए निकली थी। पुलिस ने उसके करीबी दोस्त को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम से खुलासा है कि शालिनी की हत्या गला दबाकर की गई थी। 

विज्ञापन
Shalini of Teliarganj was found dead in the well, friend questioned
Prayagraj News : कुएं में युवती की लाश मिलने के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में पोलो ग्राउंड स्थित कुएं में मिली लाश तेलियरगंज शिलाखाना की शालिनी की थी। सोमवार को अखबारों में खबर पढ़ने के बाद परिवार वाले पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त की।

विज्ञापन




शालिनी दिल्ली से 13 फरवरी की रात घर वालों को बिना बताए ही प्रयागराज के लिए निकली थी। पुलिस ने उसके करीबी दोस्त को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम से खुलासा है कि शालिनी की हत्या गला दबाकर की गई थी। 
विज्ञापन




रविवार की शाम पोलो ग्राउंड स्थित कुएं से बोरे में भरी युवती की बरामद होने की खबर पढ़कर तेलियरगंज शिलाखाना का रहने वाला राजेंद्र प्रसाद धुरिया का परिवार अनहोनी आशंका से सहम गया। परिवार के लोग तुरंत पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। शव राजेंद्र प्रसाद की बेटी शालिनी का ही था। परिवार में हाहाकार मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की एक कंपनी में हुआ था कैंपस सेलेक्शन
शालिनी ने एलडीसी कालेज से मार्केटिंग का कोर्स किया था। नवबंर 2021 में उसका दिल्ली की एक कंपनी में उसका कैंपस सेलेक्शन हो गया था। वह नवंबर में दिल्ली नौकरी करने चली गई थी। परिवार वालों ने आखिरी बार शालिनी को आठ फरवरी को फोन किया था। 17 फरवरी को शालिनी की दिल्ली वाली मकान मालकिन ने फोन कर बताया कि वह 13 फरवरी की रात आप लोगों से मिलने की बात कहकर निकली थी।



वह पहुंची कि नहीं? घर वालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसके बाद से ही परिवार वालों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही उसे खोजने लगे। सोमवार की सुबह जब अखबारों में जींस टीशर्ट पहने युवती की लाश मिलने की खबर छपी तो घर वाले भागकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। सिविल लाइंस में हत्या की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।




प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस ने शालिनी के करीबी दोस्त को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव के मुताबिक वह घर वालों को बिना बताए प्रयागराज के लिए चली थी। साफ है कि वह 14 फरवरी को किसी से मिलने ही आई थी। उसके कॉल डीटेल्स को जांचा जा रहा है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

वेलेंटाइन डे पर मिलना था किसी से ? 
शालिनी कैंपस सेलेक्शन के बाद नवंबर महीने में ही दिल्ली चली गई थी। घर वालों से वह कहती थी कि उसे अब होली पर छुट्टी मिलेगी। 13 फरवरी को उसने दिल्ली में मकान मालकिन को बताया कि वह परिवार वालों से मिलने घर जा रही है लेकिन न तो वह घर पहुंची न ही उसने घर वालों को अपने प्रयागराज आने की इत्तला दी थी। अब तक की जांच से यही पता चला है कि वह वेलेंटाइन डे पर किसी से मिलने के लिए प्रयागराज के लिए चली थी। पुलिस को पूरा शक है कि जिस शख्स से वह मिलने के लिए आई थी, हत्या में उसी का हाथ है। 

हाथ पर रवि के नाम का बनवाया था टैटू 
शालिनी के हाथ पर टैटू बना था जिस पर रवि लिखा हुआ था। पुलिस वालों ने जब शालिनी के घर वालों रवि के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह शालिनी का दोस्त है। सूत्रों के मुताबिक शालिनी को दोस्त को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

परिवार की लाडली ‘रोजी’, सुबकती रहीं बहनें
शालिनी उर्फ रोजी तेलियरगंज के शिलाखाना के रहने वाले राजेंद्र प्रसाद के चार बच्चों में दूसरे नंबर पर थी। रोजी से बड़ी श्रद्धा और उससे छोटी स्वाती व भाई वैभव हैं। 17 फरवरी को जब रोजी की मकान मालकिन ने फोन कर उसके 13 फरवरी को ही प्रयागराज जाने की जानकारी दी, तभी से घर में सब लोग अनहोनी आशंका से सहमे हुए थे।



मां मंजू के आंसू नहीं रुक रहे थे। सोमवार की सुबह जैसे ही घर वालों को जानकारी मिली, कोहराम मच गया। रोजी पूरे परिवार की लाडली थी। वह पढ़ने में भी बहुत तेज थी।




ई रिक्शा चलाकर परिवार का पेट पालने वाले राजेंद्र प्रसाद के परिवार में नवंबर में उस वक्त खुशियां छा गईं जब रोजी का कैंपस सेलेक्शन दिल्ली की एक कंपनी में हुआ था। सब खुश थे कि परिवार की आर्थिक बदहाली रोजी अब दूर कर देगी। उसकी लाश देखकर बहनें श्रद्धा और स्वाति सुबकती रहीं। मां के आंसू नहीं रुक रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed