{"_id":"64064a98d00162d0aa08f393","slug":"shaista-filed-an-application-for-the-protection-of-minor-sons-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : नाबालिग बेटों के संरक्षण के लिए शाइस्ता ने दाखिल की अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : नाबालिग बेटों के संरक्षण के लिए शाइस्ता ने दाखिल की अर्जी
Tue, 07 Mar 2023 01:48 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 07 Mar 2023 01:48 AM IST
सार
उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के नाबालिग बेटों का बाल सरंक्षण गृह में दाखिला कराए जाने के मामले में सोमवार को एक और अर्जी दाखिल की गई है। अर्जी में नाबालिग बच्चों के संरक्षण की मांग की गई।
विज्ञापन
Prayagraj News : शाइस्ता परवीन, माफिया अतीक अहमद की पत्नी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के नाबालिग बेटों का बाल सरंक्षण गृह में दाखिला कराए जाने के मामले में सोमवार को एक और अर्जी दाखिल की गई है। अर्जी में नाबालिग बच्चों के संरक्षण की मांग की गई।
विज्ञापन
सीजीएम न्यायालय में दाखिल अर्जी में कहा गया कि बाल सरंक्षण गृह के सूत्रों के मुतबिक वहां इन दोनों नाम के किशोरों का दाखिला नहीं है। पुलिस ने अपनी आख्या में यह नहीं बताया है कि उनको किस जिले के बाल संरक्षण गृह में दाखिल कराया गया है। इस पर सीजीएम न्यायालय ने बाल संरक्षण गृह और धूमनगंज पुलिस दोनों से आख्या मांगी और सुनवाई के लिए १० मार्च की तिथि तय कर दी।
विज्ञापन
उधर, जैनब फातिमा, आयशा नूरी और उंजीला नूरी को पुलिस की ओर से उठाए जाने के मामले में सोमवार को भी पुरामुफ्ती थाने से आख्या नहीं आ सकी। न्यायालय ने इस मामले में भी 10 मार्च को सुनवाई की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन