फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Shahnawaz Hussain said: Opposition parties are afraid of Modi's popularity, they are not able to muster the co

शाहनवाज हुसैन बोले : विपक्षी दलों में मोदी की लोकप्रियता का खौफ, अकेले चुनाव लड़ने की नहीं जुटा पा रहे हिम्मत

Sun, 11 Jun 2023 10:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 11 Jun 2023 10:47 AM IST
सार

शहनवाज हुसैन ने कहा कि चुनाव के दौरान एक दूसरे की बुराई करते हैं। वह एक भी हो गए तो कितने दिन साथ चलेंगे। इन दलों में नरेंद्र मोदी का इतना भय समा गया है कि अकेले चुनाव लड़ने की ताकत ही नहीं है।

विज्ञापन
Shahnawaz Hussain said: Opposition parties are afraid of Modi's popularity, they are not able to muster the co
शाहनवाज हुसैन, पूर्व केंद्रीय मंत्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत सीट हासिल करने का लक्ष्य है और इसके लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बढ़ जाती है। स्वाभाविक वोट के साथ ही हर कार्यकर्ता अपने बल पर पार्टी को कम से कम पंद्रह वोट दिलाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चौमुखी विकास हुआ है। उक्त बातें शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शहनवाज हुसैन ने कही।

विज्ञापन


वह क्षेत्र के काजीपुर मोहल्ले में आयोजित संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का कार्यकर्ता मजबूत होता है उसी की सरकार बनती है। कार्यकर्ताओं की ही वजह से सांसद और विधायक की जीत सुनिश्चित होता है। भाजपा के भय से आज सपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आप समेत तमाम दल गठबंधन करने का प्रयास कर रहे। ये वहीं दल है जो एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते हैं।

विज्ञापन

चुनाव के दौरान एक दूसरे की बुराई करते हैं। वह एक भी हो गए तो कितने दिन साथ चलेंगे। इन दलों में नरेंद्र मोदी का इतना भय समा गया है कि अकेले चुनाव लड़ने की ताकत ही नहीं है। सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता पार्टी को और मजबूत करने के लिए अभी से ही कमर कस लें। उन्हीं के बल पर पार्टी मजबूत होगी। इस मौके पर विधायक राजमणि कोल, पूर्व विधायक नीलम करवरिया, योगेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष विभव नाथ भारती, नरसिंह, सुधाकर पांडेय, दिलीप चतुर्वेदी, आशिक बाबा, जयव्रत सिंह, शिव तिवारी, दिलीप केसरवानी आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed