फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Sewerage , non sewerage works

सीवरेज, नॉन सीवरेज कामों

Fri, 12 Jun 2015 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 12 Jun 2015 02:23 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। शहर तथा बाहरी इलाकों में सीवर लाइन, एसटीपी निर्माण सहित नॉन सीवरेज योजना के तहत होने वाले कामों में 1571 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे। पिछले दिनों एनजीआरबीए नगर स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक में गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अफसरों ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सीवरेज योजना के लिए इलाहाबाद को डिस्ट्रिक्ट ए, बी, सी, डी, ई, एफ तथा जी में बांटा गया है।
विज्ञापन


बैठक में बताया गया कि डिस्ट्रिक्ट ए, बी, सी में काम तकरीबन पूरे हो चुके हैं। जेएनएनयूआरएम के तहत डिस्ट्रिक्ट डी के तहत सिविल लाइंस आंशिक, अशोक नगर, राजापुर, बेली, म्योराबाद, तेलियरंगज, रसूलाबाद, ममफोर्डगंज कटरा, जार्जटाउन, टैगोर टाउन, एलनगंज आदि इलाकों में सीवर लाइन का काम तकरीबन पूरा हो चुका है। यहां 181.40 किमी पाइप लाइन बिछाई गई है।
विज्ञापन


अशोक नगर, ममफोर्डगंज में 36 किमी लाइन चालू भी हो गई है। परियोजना प्रबंधक जेपी मणि ने बताया कि आईवीआरसीएल से अनुबंध खत्म होने के कारण अवशेष कार्य रूका है। इसके लिए निविदा मांगी गई है। बताया कि एनजीआरबीए के तहत सीवरेज और नॉन सीवरेज योजना दो में 305,34 करोड़ रुपये का काम हो रहा है। इसके तहत 14.20 में से 8.62 किमी सीवर बिछाई जा चुकी है। 8.05 किमी राइजिंग मेन का काम पूरा हो चुका है। 5.72 किमी में से 5.36 किमी पुरानी सीवर की डिसिल्टिंग एवं रिहैबिलीटेशन हो गई है। इसके साथ गऊघाट, लूकरगंज, चाचर नाला में पंपिंग स्टेशन का काम 90 फीसदी हो चुका है। घाघर नाला, पोंगहट, कोडरा, ससुरखदेरी में पंपिंग स्टेशन का काम चल रहा है। नैनी, नुमायाडाही, पोंगहट, कोडरा में एसटीपी काम करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट ई के तहत 142 करोड़ रुपये की लागत से 109 किमी सीवर लाइन बिछ चुकी है तथा दो पंपिंग स्टेशन का काम चल रहा है। योजना पांच मं एनजीआरबीए के तहत सलोरी में 42.60 करोड़ रुपये की लागत से एसटीपी का काम शुरू हो गया है। डिस्ट्रिक्ट सी के तहत 146.87 करोड़ रुपये की लागत से 135 किमी सीवर लाइन बिछाने का काम अभी शुरू हुआ है, जो 2017 में पूरा होगा। इसके साथ एक-एक पंपिंग स्टेशन, लिफ्ट स्टेशन भी बनेगा। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि एनजीआरबीए के तहत डिस्ट्रिक्ट ए में सिविल लाइंस का कुछ हिस्सा, बैरहना, मलाका, कीडगंज, मुट्ठीगंज, चौक, जानसेनगंज, मीरापुर, दरियाबाद आदि में 288. 94 करोड़ रुपये की लागत से सीवर और पंपिंग स्टेशन का काम होना है। इसके लिए सर्वे और डिजाइन का काम जारी है। इसी तरह डिस्ट्रिक्ट बी में राजरूपपुर, चकिया, करेली, करेलाबाग, खुल्दाबाद, कालिंदीपुरम, झलवा आदि में 265.86 करोड़ रुपये की लागत से 215 किमी सीवर एवं दो पंपिंग स्टेशन के लिए निविदा प्रक्रिया में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed