फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Several hectares of paddy crop submerged due to rain

Prayagraj News: बारिश से कई हेक्टेयर धान की फसल डूबी

Sat, 22 Aug 2026 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sat, 22 Aug 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Several hectares of paddy crop submerged due to rain
लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से मेजा में कई हेक्टेयर धान की फसल डूब गई है। किसानों का कहना है कि सप्ताह भर से अधिक समय तक डूबी फसलें पूरी तरह से नष्ट हो जाएंगी। इससे किसान चिंतित हैं। अमिलिया कला के नहवाई में करीब पचास हेक्टेयर धान की फसल डूब गई है। बरहा, नेवढ़िया, चपरतला, धरावल, ढिलिया, मसौली, आहोपुर, तिजगा, गोसौरा खुर्द की स्थिति भी बेहद खराब है। किसान गुड्डू पांडेय ने बताया कि मूसलाधार बारिश से सब कुछ डूब गया। पिछले वर्ष भी इसी तरह से धान की फसल डूब गई थी। जो कई महीने तक पानी निकला ही नहीं।
विज्ञापन

घनश्याम शुक्ला और संतदास मिश्र ने बताया कि धान की अच्छी फसल थी लेकिन बारिश के कहर से सब कुछ डूब गया। तहसीलदार जमुना प्रसाद वर्मा ने बताया कि जिन गांवों में बारिश के पानी से फसल डूबी हैए वहां पर सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिए जाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed