फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Seven officers of service cadre got promotion, 14 new posts created.

प्रमोशन : सेवा संवर्ग के सात अधिकारियों को मिली पदोन्नति, 14 नए पद सृजित

Thu, 21 Sep 2023 06:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Sep 2023 06:17 PM IST
सार

महानिबंधक राजीव भारती की अधिसूचनानुसार राम कृपाल मौर्य (लखनऊ) को संयुक्त निबंधक के पद से निबंधक के पद पर पदोन्नत्ति, राम राखन सिंह, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, अशोक कुमार यादव (लखनऊ), ज्हांन सीजर, राजेश कुमार गुप्ता और देवेश को उप निबंधक के पद से संयुक्त निबंधक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

विज्ञापन
Seven officers of service cadre got promotion, 14 new posts created.
प्रमोशन - फोटो : amar ujala

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सेवा संवर्ग के सात अधिकारियों की पदोन्नति की है। इसके अलावा 14 नए पद सृजित किए गए हैं। इस संबंध में शासन का आदेश भी आ चुका है। महानिबंधक राजीव भारती की अधिसूचनानुसार राम कृपाल मौर्य (लखनऊ) को संयुक्त निबंधक के पद से निबंधक के पद पर पदोन्नत्ति, राम राखन सिंह, रवि प्रकाश श्रीवास्तव, अशोक कुमार यादव (लखनऊ), ज्हांन सीजर, राजेश कुमार गुप्ता और देवेश को उप निबंधक के पद से संयुक्त निबंधक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है।

विज्ञापन


एक अन्य सूचना के अनुसार प्रमोद कुमार श्रीवास्तव प्रमुख सचिव (न्याय) द्वारा जारी शासनादेश के अनुसार माननीय न्यायाधीशों की संख्या 160 के सापेक्ष 135 प्रभावी मानते हुए उच्च न्यायालय सेवा संवर्ग में निबंधक वेतन स्तर पर एक, संयुक्त निबंधक के तीन, उप निबंधक चार और सहायक निबंधक छह नये पद सृजित किए गए है। उच्च न्यायालय कर्म अधिकारी संघ के महासचिव बृजेश कुमार शुक्ल और वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह ने पदोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारियों को बधाई दी है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed