{"_id":"66dcee31f1c39094f90286b8","slug":"seven-more-spa-centers-in-sameers-city-allahabad-news-c-358-1-pr11004-116145-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सेक्स रैकेट चलाने के आरोपी समीर के शहर में ही सात और स्पा सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सेक्स रैकेट चलाने के आरोपी समीर के शहर में ही सात और स्पा सेंटर
विज्ञापन
पी स्क्वाॅयर मॉल में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने में फरार आरोपी समीर खान शहर में ही सात और स्पा सेंटर चला रहा है। पुलिस के आगे इसका भंडाफोड़ करने वाले अमित पांडेय का दावा है कि इसका गैंग काली फिल्म वाली प्रेस लिखी गाड़ियों से लड़कियों को एक से दूसरे स्पा सेंटर तक लाता था। इनके गैंग में एक यूट्यूबर भी है।
30 अगस्त को दोपहर 3:35 बजे सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर स्पा सेंटरों में सेक्स रैकेट चलाने संबंधी वीडियो अमित और उसके साथी ने ही पोस्ट किए थे। दावा किया था कि युवतियां पैसे लेकर मसाज के अलावा भी सेवाएं देती हैं। रिकॉर्ड वीडियो से भी एक शख्स इसकी हामी भरते दिखता है। हालांकि, अमर उजाला वीडियो के असली होने की पुष्टि नहीं करता।
इन्हीं वायरल वीडियो के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने बस अड्डे स्थित पी स्क्वॉयर मॉल में संचालित चार स्पा सेंटर सील किए थे। इसमें पैराडाइज स्पा का मालिक समीर है, जबकि अन्य मालिक भानू, गौरव, इरफान और सपना देवी हैं। सपना समेत 13 लड़कियों और सात युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया और बरामद चीजों के आधार पर सेक्स रैकेट चलने का दावा किया था।
विज्ञापन
बकौल अमित पांडेय, स्पा सेंटर का वीडियो उसने ही बनाया था। वजह पूछने पर बताया कि समीर खान और उसके गुर्गों ने डेढ़ महीने पहले उसके दोस्त को स्पा सेंटर के बाहर पीटा था। इसका बदला लेने के लिए उसने अपने दोस्तों के साथ हफ्तों इनकी रेकी की। समीर और उसके गुर्गों के सभी सोशल मीडिया अकाउंट खंगाले, गाड़ियों की जानकारी जुटाई और वीडियो एक्स पर पोस्ट कर पुलिस से कार्रवाई करा दी।
अमित के मुताबिक समीर के सिविल लाइंस में ही छह स्पा सेंटर अभी चल रहे हैं। एक स्पा सेंटर कैंट में भी संचालित है। इसकी जानकारी भी सभी को है।