{"_id":"5e7fa9e78ebc3e775321c099","slug":"seven-and-a-half-thousand-teachers-will-retire-on-march-31-without-going-to-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना स्कूल गए 31 मार्च को रिटायर हो जाएंगे साढ़े सात हजार शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना स्कूल गए 31 मार्च को रिटायर हो जाएंगे साढ़े सात हजार शिक्षक
Sun, 29 Mar 2020 01:18 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 29 Mar 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
retirement
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत साढ़े सात हजार शिक्षक 31 मार्च को रिटायर हो जाएंगे। कोरोना के चलते पूरे प्रदेश में लॉकडाउन होने से परिषदीय विद्यालयों में अवकाश चल रहा है। ऐसे में शिक्षक सेवा के अंतिम दिन स्कूल नहीं जा सकेंगे। स्कूल बंद होने के चलते शिक्षकों एवं कर्मचारियों का विदाई समारोह नहीं हो सकेगा। शिक्षकों के रिटायरमेंट के अंतिम दिन ही उनके सारे भुगतान करने का निर्देश सचिव बेसिक शिक्षा परिषद रूबी सिंह ने दिए हैं।
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षकों को रिटायरमेंट के देयकों का नियम संगत भुगतान सुनिश्चित करने को कहा है। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के पत्र के बाद वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर अवकाश ग्रहण करने वाले शिक्षकों कर्मचारियों की जानकारी मांगी है

31 मार्च को सेवानिवृत्त होंगी रूबी सिंह
सचिव बेसिक शिक्षा परिषद रूबी सिंह भी 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो जाएंगी। प्रदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहने वाली रूबी सिंह की शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी हुई है। वह प्रयागराज की मूल निवासी हैं।
विज्ञापन