फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   sessions works of ignu classes would be taken online and offline

ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी जमा होंगे सत्रीय कार्य

Sun, 10 May 2020 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
sessions works of ignu classes would be taken online and  offline
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, बीए, बीकॉक के छात्र लॉक डाउन के बाद अध्ययन केंद्र की परामर्श कक्षाओं में शामिल हो सकेंगे और सत्रीय कार्य अध्ययन केंद्र में सितंबर माह में ऑफलाइन जमा किए जा सकेंगे। इसके अलावा छात्र लॉक डाउन के दौरान सत्रीय कार्य ऑनलाइन भी जमा कर सकेंगे। यह जानकारी शनिवार को ऑनलाइन आयोजित इग्नू अध्ययन केंद्र एडीसी से जुड़े छात्रों की परिचय सभा में दी गई।
विज्ञापन

जनवरी-2020 के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा एवं स्नातक में प्रवेश लेने वाले छात्रों की गूगल मीट एप पर हुई ऑनलाइन परिचय सभा में मुख्य वक्ता इग्नू वाराणसी के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. यूएन त्रिपाठी ने बताया कि अध्ययन सामग्री ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों मोड में है। प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए यह नि:शुल्क उपलब्ध हैं। किसी भी छात्र को क्षेत्रीय केंद्र आने की जरूरत नहीं है। छात्र ऑनलाइन या ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। क्षेत्रीय निदेशक ने छात्रों को सत्रीय कार्य जम करने, परीक्षा फॉर्म भरने, अध्ययन सामग्री डाउनलोड करने, सत्रीय कार्य के प्रश्रपत्र डाउनलोड करने और पुन: नामांकन फॉर्म भरने आदि की ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में भी छात्रों को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय निदेशक एके पांडेय ने बताया कि छात्र अगर निर्धारित अवधि में कार्यक्रम पूरा नहीं कर पाते हैं तो उसी फीस में केवल पुन: परीक्षा शुल्क देकर परीक्षा उत्तीर्ण कर सकते हैं। छात्र ऑनलाइन क्लास के लिए ज्ञानवाणी कार्यक्रमों और इग्रू एवं क्षेत्रीय केंद्र के फेसबुक पेज से जुड़ सकते हैं। परिचय सभा में अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. एसपी सिंह, एडीसी के प्राचार्य डॉ. अतुल कुमार सिंह, डॉ. एनके जैन, प्रो. टीएन दुबे, डॉ. अरविंद मिश्र, डॉ. मार्तंड सिंह, डॉ. मालती, डॉ. अनुराधा, डॉ. पुनीत कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed