सनसनीखेज खुलासा : प्रेमी के लिए बेरहम मां ने बेटे की कराई हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि अमित की मां अंजू अमरेश से प्रेम करती थी। दोनों का चोरी छिपे मिलना अमित ने देख लिया था। उसने अपने पिता से दोनों की करतूत बताने की धमकी थी। जलालपुर निमंत्रण में आई अंजू ने उसी गांव में रिश्तेदार की शादी में आए अपने प्रेमी अमरेश को बुलाया। कहा कि उनके बीच अनैतिक संबंध का राज कहीं अमित पति को न बता दे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेरहम मां ने ममता का गला घोटते हुए प्रेमी के लिए अपने जिगर के टुकड़े का ही कत्ल करा दिया। प्रेमी से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी मां समेत तीन बाल अपचारी को पकड़ कर जेल भेजा। जबकि अभी एक आरोपी फरार है। घटना में प्रयुक्त बाइक व मोबाइल भी पुलिस ने बरामद कर लिया।बाघराय थाना क्षेत्र के लच्छीपुर बिहार निवासी कमलेश विश्वकर्मा अपनी पत्नी अंजू और बेटे अमित के साथ बहनोई श्रीराम विश्वकर्मा के घर जलालपुर 13 फरवरी को आया था।
14 फरवरी को करीब तीन बजे उसका सात वर्षीय बेटा अमित विश्वकर्मा अचानक लापता हो गया। बृहस्पतिवार को कोर्रही गांव स्थित सूखे नाले में उसका शव दफनाया हुआ मिला। पुलिस ने पकड़े गए प्रयागराज के दहियावां अहिबी का पुरवा के रहने वाले अमरेश को कर्रा किया तो उसने बालक की हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया।
सीओ सदर अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि अमित की मां अंजू अमरेश से प्रेम करती थी। दोनों का चोरी छिपे मिलना अमित ने देख लिया था। उसने अपने पिता से दोनों की करतूत बताने की धमकी थी। जलालपुर निमंत्रण में आई अंजू ने उसी गांव में रिश्तेदार की शादी में आए अपने प्रेमी अमरेश को बुलाया। कहा कि उनके बीच अनैतिक संबंध का राज कहीं अमित पति को न बता दे।
इसके लिए बेटे अमित को रास्ते से हटाने की बात कही। जिसके बाद अमरेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर अमित को बहाने से बाइक पर बैठाकर कोर्रही नाले तक ले गए। जहां उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को सूखे नाले में ही गड्ढा खोदकर दफना दिया था।
प्रेमी के लिए बेटे की हत्या कराने वाली मां अंजू व तीन बाल अपचारियों को बृहस्पतिवार की रात बिहार मोड़ से पकड़ लिया। जबकि जलालपुर का एक बाल अपचारी घर से फरार है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। सीओ सदर ने बताया कि दर्ज मुकदमे में हत्या, साजिश समेत अन्य अपराध की बढ़ोत्तरी की गई है।
अंजू ने कमलेश से की थी तीसरी शादी, पहले पति का था बेटा
ममता का गला घोंटने वाली अंजू के पहले पति का बेटा अमित था। कुछ दिनों बाद दोनों के बीच अलगाव हो गया। तो वह मायके आकर रहने लगी। कुछ दिनों बाद उसकी दूसरी शादी भी हुई। वहां भी ज्यादा दिनों तक उसका रिश्ता नहीं निभा। उसने तीसरी शादी कमलेश से की। जलालपुर में प्रेमी अमरेश की बुआ का घर था। कमलेश अपनी बहन के घर अंजू को लेकर आता जाता था। यहीं पर अमरेश और अंजू के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। ससुराल से लेकर मायके तक लोग बेटे के कत्ल की आरोपी अंजू को कोसते रहे।
हत्या में शामिल बाल अपचारियों को दिए थे पांच सौ रुपये व शराब
बालक की हत्या करने के लिए आरोपी अमरेश उर्फ पप्पू ने बाल अपचारियों को पांच सौ रुपये और शराब दी थी। जबकि मुर्गे की दावत दूसरे दिन करने का वादा किया था। काम होने के बाद सभी को रुपये देने की बात भी कही थी। चूंकि सभी बाल अपचारी अमरेश को भलीभांति जानते थे। इसलिए उसकी बात में आ गए।