{"_id":"62ffb4cdb3b7fb65805ef249","slug":"sensation-caused-by-daylight-bombing-near-kotwali-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : कोतवाली के पास दिनदहाड़े बमबाजी से मची सनसनी, सकूटी सवारों ने पुलिस को दी चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : कोतवाली के पास दिनदहाड़े बमबाजी से मची सनसनी, सकूटी सवारों ने पुलिस को दी चुनौती
Fri, 19 Aug 2022 09:35 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 19 Aug 2022 09:35 PM IST
सार
घटना सुबह नौ बजे के करीब की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मीरगंज तिराहे पर स्कूटीसवार दो युवक पहुंचे। अचानक उनमें से एक युवक स्कूटी से उतरा और सड़क पर एक के बाद एक दो बम फोड़े।
विज्ञापन
Crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस मुख्यालय के पास बमबाजी के बाद अब शहर में कोतवाली से कुछ दूर पर बमबाजी की वारदात सामने आई है। स्कूटीसवार दो बदमाशों ने कोतवाली से 100 मीटर की दूरी पर स्थित मीरगंज तिराहे पर दिनदहाड़े दो बम फोड़कर दहशत फैला दी। वारदात गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में अंजाम दी गई। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
घटना सुबह नौ बजे के करीब की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मीरगंज तिराहे पर स्कूटीसवार दो युवक पहुंचे। अचानक उनमें से एक युवक स्कूटी से उतरा और सड़क पर एक के बाद एक दो बम फोड़े। जोरदार धमाकों से वहां सनसनी फैल गई और चारों ओर धुआं भी फैल गया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन तब तक बम फोड़ने वाले भाग चुके थे।
विज्ञापन
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो पता चला कि बदमाश काले रंग की स्कूटी पर सवार थे। मामला कोतवाली के पास बमबाजी का था, ऐसे में पुलिस भी लगी रही। दोपहर बाद पता चला कि वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश धूमनगंज के रहने वाले थे। यह बात भी सामने आई कि उन्होंने यह वारदात धूमनगंज के ही निवासी राकेश वर्मा के कहने पर की।
विज्ञापन