फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Senior doctors manned the OPD and attended to 1,623 patients.

Prayagraj News: सीनियर डॉक्टरों ने संभाली ओपीडी, देखे 1623 मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Senior doctors manned the OPD and attended to 1,623 patients.
एसआरएन अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों की तीन दिन से जारी हड़ताल की वजह से बुधवार को सीनियर डॉक्टरों ने ओपीडी चलाने की जिम्मेदारी संभाली। कुल 1623 मरीज विभिन्न ओपीडी में देखे गए।
विज्ञापन

दोपहर में सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके तिवारी व मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके वर्मा जूनियर डॉक्टरों से वार्ता के लिए पहुंचे। उन्होंने बताया कि जूनियर रेजिडेंट डॉ. मोसिन अली अपने घर पहुंच गए हैं। इस पर कुछ डाॅक्टरों ने फोन लगाकर डॉ. मोसिन अली व उनकी बहन से बात की। इसके बाद जूनियर डाॅक्टरों ने हड़ताल वापस ले ली।
विज्ञापन

हड़ताल की वजह से रोजाना की तुलना में 50 फीसदी मरीज कम पहुंचे। दोपहर 12 से दो बजे तक कुल 23 मरीज भर्ती हुए। ओपीडी में पहुंचने वालों में नए की अपेक्षा फॉलोअप वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। फिलहाल मेडिसिन, आर्थोपेडिक, ईएनटी, त्वचा रोग, ह्दय रोग, दंत रोग, नेत्र रोग, गैस्ट्राेलाॅजी, मनोरोग व स्त्री रोग की ओपीडी चलने से मरीजों ने राहत की सांस ली। पीएमएसएसवाई बिल्डिंग में भी सामान्य दिनों की तरफ किडनी रोग, न्यूरोलॉजी, यूरोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी सहित अन्य विभागों ने चिकित्सकों ने मरीजों को देखा। बृहस्पतिवार से एसआरएन अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मरीजों की तकलीफ को देखते हुए सीनियर डाॅक्टरों ने ओपीडी चलाई। सामान्य दिनों की तरह सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक ओपीडी संचालित की गई। जूनियर डॉक्टरों ने भी हड़ताल वापस ले ली है। बृहस्पतिवार से स्वास्थ्य सेवाएं सुचारु चलेंगी।
-डॉ. एके वर्मा, प्राचार्य, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed