{"_id":"6331b7d3bb34c46a185a022a","slug":"senior-clerk-of-bsa-office-arrested-red-handed-taking-bribe-caught-by-anti-corruption-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : डीआईओएस कार्यालय का वरिष्ठ लिपिक घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : डीआईओएस कार्यालय का वरिष्ठ लिपिक घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने दबोचा
Mon, 26 Sep 2022 09:18 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 26 Sep 2022 09:18 PM IST
सार
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। गार्गी श्रीवास्तव लूकरगंज स्थित विद्यावती दरबारी बालिका इंटर कॉलेज में अध्यापिका हैं। उन्होंने एसपी विजिलेंस को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उनकी पदोन्नति अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर होनी है।
विज्ञापन
Bribe
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजिलेंस ने डीआईओएस कार्यालय में तैनात बाबू रामकृष्ण मिश्रा को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उसने अध्यापिका की पदोन्नति संबंधी फाइल आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत ली। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। गार्गी श्रीवास्तव लूकरगंज स्थित विद्यावती दरबारी बालिका इंटर कॉलेज में अध्यापिका हैं। उन्होंने एसपी विजिलेंस को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उनकी पदोन्नति अंग्रेजी प्रवक्ता के पद पर होनी है।
आरोप लगाया कि पदोन्नति संबंधी फाइल संयुक्त शिक्षा निदेशक के समक्ष भेजने के लिए डीआईओएस कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक रामकृष्ण मिश्रा 10 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है। प्रारंभिक जांच पड़ताल में शिकायत सही मिलने पर विजिलेंस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। इसके बाद सोमवार दोपहर में शिक्षिका रुपये लेकर डीआईओएस कार्यालय में आरोपी बाबू के पास पहुंची।
जैसे ही उसने नोट थामे, वहां मौजूद विजिलेंस टीम ने उसे पकड़ लिया। साथ ही उसके कब्जे से नोट भी बरामद कर लिए। इसके बाद उसके खिलाफ विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। विजिलेंस अफसरों ने बताया कि आरोपी को सिविल लाइंस थाने में रखा गया है। उसे मंगलवार को भ्रष्टाचार निवारण न्यायालय में पेश करने के लिए वाराणसी ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
कोई घूस मांगे तो इन नंबरों पर करें शिकायत
पुलिस अधीक्षक, विजिलेंस की ओर से अपील की गई है कि सरकारी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करे तो इसकी शिकायत हेल्पलाइन पर की जा सकती है। हेल्पलाइन का नंबर 9454404859 और 9454401866 है।