फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Seminar in AU: People also knew the medicine to bring back the dead

इविवि में संगोष्ठी : मृत को जीवित करने की चिकित्सा भी जानते थे लोग

Sat, 18 Dec 2021 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Seminar in AU: People also knew the medicine to bring back the dead
मृत को जीवित करने की चिकित्सा भी जानते थे लोग
विज्ञापन

‘प्राचीन भारत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी’ विषय पर हुई संगोष्ठी में बोले प्रो. डीपी तिवारी
प्रयागराज। प्राचीन भारत के लोगों को धात्विकी का अच्छा ज्ञान था, उन्हें अनेक धातुओं के निर्माण का ज्ञान था। यह बात प्रो. डीपी तिवारी ने विज्ञान परिषद में शनिवार से शुरू हुई दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के उद्घाटन पर बतौर मुख्य अतिथि कही।
सम्राट हर्ष वर्धन शोध संस्थान एवं रामरती पटेल पीजी कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में ‘प्राचीन भारत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में प्रो. डीपी तिवारी ने साहित्य का प्रमाण देते हुए कहा कि प्राचीन भारत में लोग मृत व्यक्ति को जीवित करने की चिकित्सा भी जानते थे। उन्होंने मानव एवं उसकी तकनीक के विकास के क्रम को समझाया। अध्यक्षता कर रहे प्रो. केबी पांडेय ने कहा कि प्राचीन भारत विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में तकनीकी एवं अर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होकर विश्व गुरु के रूप में सम्पूर्ण विश्व का नेतृत्व करता था।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप केसरवानी ने विषय प्रवर्तन किया। इस मौके पर सम्राट हर्ष वर्धन शोध संस्थान की ओर से प्रकाशित एवं डॉ. प्रदीप केसरवानी लिखित दो पुस्तकों ’प्रयाग कुम्भ:विश्व की सांस्कृतिक विरासत’ एवं ’ब्रिटिश औपनिवेशिक प्रतिरोध और प्रयागराज’ का लोकार्पण भी किया गया। संगोष्ठी में प्रो. राजीव श्रभ्वास्तव, एमसी चतुर्वेदी, डॉ. सतीश सिंह डॉ. जमील अहमद, डॉ. रवि शंकर, डॉ. विजय जायसवाल आदि मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन रौनक गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती के मामले में एबीवीपी ने पीएम को भेजा पत्र
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में साक्षात्कार के लिए निर्धारित योग्य पर पुनर्विचार किए जाने और इंटरव्यू में एक पद के मुकाबले 20 गुना अभ्यर्थियों को बुलाए जाने की मांग को लेकर एबीवीपी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि कोरोना महामारी के कारण केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने बिना पीएचडी वाले अभ्यर्थियों को भी असिस्टेंट प्रोफेसर की चयन प्रक्रिया में शामिल किए जाने का निर्णय लिया गया था। इविवि ने अपने विज्ञापन में एक पद के मुकाबले आठ गुना अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में बुलाए जाने का जिक्र किया है। ऐसे में बड़ी संख्या में योग्य अभ्यर्थी इंटरव्यू से पहले ही छंटकर चयन प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। अगर 20 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने का मौका मिले तो एक अड़े और विविध टैलेंट पूल से असिस्टेंट प्रोफेसर चुने जाने का अवसर खुलेगा।
छात्राओं ने सीखीं फैशन डिजाइनिंग की बारीकियां
प्रयागराज। एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में फैशन डिजाइनिंग कोर्स के तहत छह दिवसीय कार्यशाल का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए फैशन डिजाइनिंग से जुड़े कई महत्वपूर्ण तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया गया। छात्राओं ने भारतीय एवं पाश्चात्य परिधानों की ड्रेस डिजाइनिंग की बारीकियां सीखीं। 50 से अधिक छात्राओं ने मधुबनी पेंटिंग, डोकरा पेंटिंग, फैब्रिक पेंटिंग, मॉरल पेंटिंग आदि की ट्रेनिंग प्राप्त की। कार्यशाला के समापन पर प्राचार्य प्रो. लालिमा सिंह, डॉ. हरीश सिंहख् डॉ. रिया मुखर्जी, डॉ. आदित्य त्रिपाठी, डॉ. शिवशंकर शुक्ला आदि मौजूद रहे।
ईश्वर शरण में स्वच्छता जागरूकता अभियान
प्रयागराज। ईश्वर शरण पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवायोजना के तहत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने क्रीड़ा परिसर की सफाई की और कूड़े का निस्तारण किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सुमन अग्रवाल, कार्यक्रम अधिाकारी डॉ. अंजना श्रीवास्तव, डॉ. अरविंद कुमार मिश्र के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में रशिका, गरिमा, सेजल, मुस्कान, पूजा, निष्ठा, निखिल, सुधाकर, गौरव, अलका, पूजा, राजेश, संयोगिता, अवंतिका आदि की विशेष भूमिका रही।
अनशनकारियों ने पीएम से मिलने का मांगा समय
प्रयागराज। छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय में संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले छात्रों का क्रमिक अनशन 515वें दिन भी जारी रहा। अनशनकारी छात्रां ने 21 दिसंबर को प्रयागराज आ रहे प्रधानमंत्री से मिलने के लिए समय भी मांगा है। इस मौके पर छात्र नेता अजय यादव सम्राट, नवनीत यादव, मनजीत पटेल, हरेंद्र यादव, मकसूद अंसारी, शक्ति सिंह, राहुल पटेल, कमलेश सोनकर, अरविंद यादव, अमित यादव आदि मौज्ूद रहे।
उद्यमिता की भावना विकसित करने पर जोर
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के इनक्यूबेशन सेल ने जोन स्टार्टअप्स इंडिया के सहयोग से इविवि के शिक्षकों के लिए ‘गुरु प्रेन्योरशिप’ विषय पर ऑनलाइन सत्र का आयोजन किया। अध्यक्षता कर रहे कुलाधिपति आशीष कुमार चौहान ने नवाचार और प्रौद्योगिकी अपनाने एवं उद्यमिता की भावना विकसित करने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि स्टार्टअप्स इंडिया के हेमंत गुप्ता ने उद्यमिता को बढ़ावा देने में उच्च शिक्षण संस्थानों की भूमिका पर प्रकाश डाला। अतिथियों का स्वागत प्रो. एके सिंघल, समवयन डॉ. शेफाली नंदन,संचालन गौरव प्रकाश एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो. शांति सुंदरम ने किया।
रोजगार के मुद्दे पर प्रतियोगी छात्रों का महाआंदोलन आज
प्रयागराज। रोजगार के मुद्दे पर युवा मंच के बैनर तले पत्थर गिरजाघर के पास प्रतियोगी छात्रों का आंदोलन 109वें दिन भी जारी रहा। निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री के प्रयागराज दौरे से पहले युवा रविवार को बालसन चौराहे पर रोजगार महाआंदोलन के जरिये शक्ति प्रदर्शन करेेंगे। युवा मंच के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि प्रयागराज आ रहे प्रधानमंत्री को युवाओं से मिलना चाहिए और भर्तियों के रास्ते खोलने चाहिए। इस मौके पर राजेश सचान, अनंत प्रकाश सिंह, रवि प्रकाश, शशि धर यादव, राजेश त्रिपाठी, शिबलू, ईशान, रिशू पटेल, बीएल यादव, बालेंद्र यादव, करन सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।
छात्राओं को सलाह, पढ़ाई के साथ करें पॉर्ट टाइम जॉब
प्रयागराज। एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय की कॅरियरर काउंसलिंग और प्लेसमेंट सेल की ओर से ‘आपदा में अवसर’ विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता मुशील चावला ने छात्राओं को वर्क फ्रॉम होम के नए अवसरों के बारे में जानकारी। साथ ही कहा कि भविष्य में परंपरों से हटकर ही रोजगार के अवसर पैदा होंगे, जिसमें महिलाएं अपनी सुविधा के हिसाब से कार्य करेंगी। कहा कि अब वह जमाना नहीं है, जब लड़कियां अपनी उच्च शिक्षा पूरी होने तक माता पिता पर निर्भर रहतीं थीं, मौजूदा समय में छात्राओं को पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम जॉब भी करनी चाहिए। वेबीनार का संचालन छात्रा सादिया सिद्दीकी और स्वागत प्राचार्या प्रो. लालिमा सिंह एवं आर्ट्स कोआर्डिनेटर डॉ. मीनू अग्रवाल तथा धन्यवाद ज्ञापन कॉलेज की प्लेसमेंट सेल की चेयरपर्सन डॉ. विनीता मिश्रा ने किया।

छात्रओं ने सीखीं पॉट पेंटिंग, म्यूरल आर्ट की बारीकियां
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में परिवार और सामुदायिक विज्ञान विभाग की ओर से पॉट डिजाइनिंग एवं म्यूरल आर्ट और प्रिंटिंग मेनिआ पर दो फेविक्रिल कार्यशालाएं आयोजित की गईं। इसमें छात्राओं को पॉट पेंटिंग, म्यूरल आर्ट बनाने की तमाम तकनीकों को सीखने का मौका मिला। साथ ही छात्राओं ने मधुबनी, कलमकारी, डाबू, स्टैंसिल, बंजारा कला, पैटर्न कला और टाई एंड डाई जैसी विभिन्न प्रकार के कला कौशल सीखे। छात्राओं ने विभिन्न पेंटिंग तकनीकों के उपयोग से मूल्यवान हस्तशिल्प एवं कपड़े के विभिन्न उत्पाद भी बनाए। कार्यशालाओं का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. नीतू मिश्रा ने किया। कार्यक्रम की आयोजन डॉ. फरीदा अहमद एवं सह आयोज डॉ. रितु सुरेका रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed