फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Selfie point based on AI technology made in Magh Mela, you can take selfie with Modi-Yogi

Prayagraj : माघ मेले में बना एआई तकनीक पर आधारित सेल्फी प्वाइंट, मोदी-योगी के साथ ले सकेंगे सेल्फी

Sun, 21 Jan 2024 02:49 PM IST
विनोद सिंह श्रीकांत मिश्र, प्रयागराज
श्रीकांत मिश्र, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Jan 2024 02:49 PM IST
सार

यह एआई तकनीक पर देश का दूसरा सेल्फी प्वाइंट है। इससे पहले जी-20 के शिखर सम्मेलन में इस तकनीक पर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था। जल जीवन मिशन के शिविर में बने इस सेल्फी प्वाइंट में लोगों को प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के साथ सेल्फी लेने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Selfie point based on AI technology made in Magh Mela, you can take selfie with Modi-Yogi
एआई तकनीकि पर आधारित सेल्फी प्वॉइंट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ के ट्रायल के तौर पर बसे माघ मेले इस बार अभिनव प्रयोग मिलेंगे। पहली बार मेले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ न होते हुए भी सबके साथ होंगे। यह सब संभव हो सकेगा एआई तकनीक के जरिए। संगम की रेती पर पहली बार एआई तकनीक पर आधारित ऐसा सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है, जिसमें हर तस्वीर के साथ पीएम-सीएम खड़े नजर आएंगे। इस सेल्फी प्वाइंट को अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा वाले दिन आम लोगों के लिए खोला जाएगा।

विज्ञापन


यह एआई तकनीक पर देश का दूसरा सेल्फी प्वाइंट है। इससे पहले जी-20 के शिखर सम्मेलन में इस तकनीक पर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था। जल जीवन मिशन के शिविर में बने इस सेल्फी प्वाइंट में लोगों को प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के साथ सेल्फी लेने का मौका मिलेगा। मिशन के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुट्टी के निर्देशन में यह सेल्फी प्वाइंट बनकर तैयार हो गया है। शनिवार को इसका ट्रायल भी पूरा हो गया।

विज्ञापन

देश में दूसरा एआई सेल्फी प्वाइंट माघ मेले में


माघ मेला क्षेत्र में बना यह सेल्फी प्वाइंट सबसे खास है। इसमें पीएम, सीएम का कोई कट आउट नहीं रखा गया है। एक खास तरह का बॉक्स बनाया गया है, जिसमें प्रदेश के गावों में जल पहुंचाने की थीम पर एक पानी की टंकी को बीच में रखा गया है। सेल्फी लेने वाला व्यक्ति इस बॉक्स के अंदर खड़ा होकर अपनी फोटो खिंचाएगा। इसके बाद अत्याधुनिक तकनीक के जरिए सेल्फी खिंचाने वाले व्यक्ति के एक तरफ मोदी और दूसरी तरफ योगी की तस्वीर इस तरह खुद-ब-खुद जुड़ जाएगी। इससे ऐसा लगेगा है मीएम और सीएम सच में उसके अलग-बगल खड़े हों।

इसकी देखरेख में लगे राहुल सिंह ने बताया कि ऐसा सेल्फी प्वाइंट देश में दूसरी बार बनाया गया है। इसके पहले दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के दौरान इस तरह का सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था। इस पूरे सिस्टम को चलाने के लिए जर्मनी से ऑपरेटर को बुलाया गया है। 22 जनवरी को यज्ञ, हवन और भंडारे के बीच लोग इस सेल्फी प्वाइंट पर अपनी मौजूदगी को यादगार बना सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed