{"_id":"6b05f9b4f29672d7a40698ab","slug":"self-enumeration-figure-crosses-60000-forms-distributed-to-facilitate-the-process-allahabad-news-c-3-1-ald1020-1023994-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: स्व-गणना का आंकड़ा 60 हजार के पार, मदद के लिए बांटे गए फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: स्व-गणना का आंकड़ा 60 हजार के पार, मदद के लिए बांटे गए फॉर्म
विज्ञापन
जिले में 16 नवंबर से शुरू हुई जनगणना के बाद आठ दिनों के भीतर 60 हजार से अधिक लोगों ने ऑनलाइन स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी कर ली है। मंगलवार शाम छह बजे तक 60 हजार 600 लोग स्व-गणना कर चुके हैं।
हालांकि, सवालों की फेहरिस्त लंबी है और कुल 40 प्रश्नों के उत्तर देने हैं। इनमें कई प्रश्नों के जवाब याददाश्त आधारित हैं। ऐसे में ऑनलाइन स्व-गणना के दौरान मोबाइल या कंप्यूटर स्क्रीन पर अचानक सवाल सामने आने के बाद उनके उत्तर देने में लोगों को दिक्कत आ रही है। ऐसे में प्रशासन ने जिले में फॉर्म का वितरण कराना शुरू कर दिया है।
इस फॉर्म में 40 सवाल हैं और उनके उत्तर देने के लिए अलग-अलग कॉलम निर्धारित हैं। फॉर्म पर क्यूआर कोड भी दिया गया है जिसे स्कैन करते ही ऑनलाइन स्व-गणना का फॉर्म सीधे खुल जाता है। फॉर्म इस उद्देश्य से बांटे जा रहे हैं ताकि लोग इसे पहले से भरकर रख लें या ऑनलाइन स्व-गणना शुरू करने से पहले सवालों के उत्तर अपने पास रख लें ताकि स्व-गणना में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
स्व-गणना के दौरान नाम, पता, जन्मतिथि, वैवाहिक स्थिति, धर्म, जाति जैसी सामान्य जानकारियों के साथ कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी भरनी हैं। स्व-गणना में बताना है कि कोविड टीकाकरण हुआ या नहीं। यदि टीकाकरण हुआ है तो किस राज्य के कौन से जिले में हुआ। स्व-गणना करने वाले को यह भी बताना होगा कि उसके पास कितने बैंक खाते हैं।
इसके अलावा पूर्व निवास स्थान और निवास परिवर्तन का कारण भी बताना है। काम की तलाश के बारे में जानकारी देनी है और यह भी बताना है कि कार्यस्थल तक यात्रा कैसे करते हैं। ऐसे सवालों के जवाब देने में वरिष्ठ नागरिकों को ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें ऑनलाइन फॉर्म भरने में कठिनाई हो रही है।
वर्जन
अब तक 60 हजार 600 लोगों ने स्व-गणना की है। लोगों को दिक्कत न हो, इसलिए फॉर्म भी बंटवाए गए हैं ताकि यह पता रहे कि ऑनलाइन स्व-गणना में किस तरह के सवालों के जवाब देने हैं। फॉर्म से जानकारी लेने के बाद उस पर उपलब्ध क्यूआर कोड स्कैन कर ऑनलाइन स्व-गणना पूरी करनी है।
विनीता सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व