{"_id":"64ba2df0f01209fa250fadc4","slug":"selection-on-11-posts-of-medical-officer-commission-declared-final-selection-result-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPPSC : चिकित्साधिकारी के 11 पदाें पर चयन, आयोग ने घोषित किया अंतिम चयन परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UPPSC : चिकित्साधिकारी के 11 पदाें पर चयन, आयोग ने घोषित किया अंतिम चयन परिणाम
Fri, 21 Jul 2023 12:34 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 21 Jul 2023 12:34 PM IST
सार
चिकित्साधिकारी पैथालॉजिस्ट के छह पदों पर भर्ती के लिए 13 जुलाई को साक्षात्कार हुआ था। इनमें से पांच पदों पर अरविंद्र राहुल, सुजाता त्रिपाठी, उर्वी अग्रवाल, ममता द्विवेदी एवं चंदन मिश्रा का चयन हुआ। अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण अनुसूचित जनजाति श्रेणी का एक पद खाली रह गया, जिसके पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
result
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग (एलोपैथी) के तहत चिकित्साधिकारी ग्रेड-2 (स्तर-2) के 11 पदों पर अभ्यर्थियों को चयनित घोषित किया गया है। चिकित्साधिकारी पैथालॉजिस्ट के पांच पदों, चिकित्साधिकारी पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट के चार पदों और चिकित्साधिकारी ऑर्थोपेडिशियन के दो पदों पर अभ्यर्थी चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
चिकित्साधिकारी पैथालॉजिस्ट के छह पदों पर भर्ती के लिए 13 जुलाई को साक्षात्कार हुआ था। इनमें से पांच पदों पर अरविंद्र राहुल, सुजाता त्रिपाठी, उर्वी अग्रवाल, ममता द्विवेदी एवं चंदन मिश्रा का चयन हुआ। अभ्यर्थी उपलब्ध न होने के कारण अनुसूचित जनजाति श्रेणी का एक पद खाली रह गया, जिसके पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
वहीं, चिकित्साधिकारी पब्लिक हेल्थ स्पेशलिस्ट के पांच से चार पदों पर स्वाति सारस्वत, गगन दीप कौर, नितिन कुमार सिंह एवं प्रदीप कुमार गौतम को चयनित घोषित किया गया है। अनुसूचित जाति श्रेणी का एक पद अभ्यर्थी उपलब्ध न होने की वजह से रिक्त रह गया। इसके पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की गई है। चिकित्साधिकारी ऑर्थोपेडिशियन के दो पदाें पर अवनीश कुमार सिंह एवं अभिषेक कुमार को चयनित घोषित किया गया है।
विज्ञापन