फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Selection for 34 posts of Assistant Statistical Officer

सहायक सांख्यिकीय अधिकारी के 34 पदों पर हुआ चयन

Tue, 24 Aug 2021 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Selection for 34 posts of Assistant Statistical Officer
Selection for 34 posts of Assistant Statistical Officer
प्रयागराज। वन विभाग और राज्य नियोजन संस्थान उत्तर प्रदेश (नवीन प्रभाग) के तहत सहायक सांख्यिकीय अधिकारी (एएसओ) के 34 पदों पर अभ्यर्थियों का चयन कर लिया लिया गया है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने मंगलवार को दोनों विभागों के तहत सहायक सांख्यिकीय अधिकारी के 17-17 पदों पर सीधी भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित किया।
विज्ञापन

वन विभाग में एएसओ के 17 पदों (11 पद अनारक्षित, छह पद ओबीसी के लिए आरक्षित) पर सीधी भर्ती के लिए इंटरव्यू 19 एवं 20 जुलाई को आयोजित किए गए थे। 117 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। इनमें से अंतिम रूप से चयनित घोषित किए गए अभ्यर्थियों में अनुज्ञा सिंह, रवि शंकर तिवारी, विश्व कुमार गुप्ता, संजीव कुमार शर्मा, राम नरेश, मनोज कुमार शर्मा, विजय शंकर श्रीवास्तव, उषा देवी, ज्योति वाष्णेय, नील रतन, आशीष पाहूजा, नीतू कुमारी यादव, विजेंद्र सिंह बघेल, मनोज कुमार वर्मा, चेतन यादव, रोजी सिद्दीकी एवं साक्षी जायसवाल के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं, राज्य नियोजन संस्थान, उत्तर प्रदेश (नवीन प्रभाग) के तहत एएसओ के 19 पदों (11 पद अनारक्षित, चार-चार पद ओबीसी एवं एससी श्रेणी के लिए आरक्षित) पर सीधी भर्ती के लिए 26, 27, 28, 29 एवं 30 जुलाई को इंटरव्यू हुए थे। साक्षात्कार के लिए 126 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। अनुसूचित जाति श्रेणी के चार पदों के मुकाबले दो अभ्यर्थियों का चयन किया गया। आयेग की ओर से निर्धारित अर्हता मानक से कम अंक प्राप्त करने के कारण दो पद खाली रह गए, जिनके पुनर्विज्ञापन की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में आयोग ने एएसओ के 17 पदों पर अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से चयनित घोषित किया। इनमें नइयर आलम, अंजलि सिंह, श्रवण कुमार मिश्र, वीरेंद्र प्रताप सिंह, विवेक विश्वकर्मा, रवि कांत सिंह, अनुज्ञा सिंह, श्याम जी श्रीवास्तव, प्रभाकर सिंह, शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी, मोहिता आनंद, नीतू कुमारी यादव, साक्षी जायसवाल, गौतम कुमार विश्वकर्मा, ज्ञान दत्त, सतीश कुमार कुरील और प्रतिभा गौतम के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed