फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Selection Board will be the headquarters of the new commission, chairman and members will meet soon.

UP : चयन बोर्ड होगा नए आयोग का मुख्यालय, जल्द मिलेंगे अध्यक्ष और सदस्य, शुरू हुई प्रक्रिया

Wed, 29 Nov 2023 09:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 29 Nov 2023 09:06 PM IST
सार

चयन बोर्ड से नए आयोग को भवन हस्तांतरित करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निदेशालय के सूत्रों ने बताया कि नए आयोग में अध्यक्ष के एक पद और सदस्यों के 12 पदों पर नियुक्ति के लिए एक सप्ताह में विज्ञापन जारी करने की तैयारी है। आवेदन के लिए 21 से 25 दिनों का वक्त दिया जाएगा।

विज्ञापन
Selection Board will be the headquarters of the new commission, chairman and members will meet soon.
चयन बोर्ड को बनाया जा सकता है नए शिक्षा आयोग का मुख्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए शिक्षा सेवा चयन आयोग की नियमावली को कैबिनेट से मंजूरी मिलते ही इसके अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति प्रक्रिया पर काम शुरू हो गया है। एक सप्ताह में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी होने और एक से डेढ़ माह में इनकी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज का परिसर नए आयोग का मुख्यालय होगा।

विज्ञापन

 

नए आयोग के अस्तित्व में आते ही सबसे पहले लंबित पड़ी शिक्षक भर्ती शुरू कराई जाएगी। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों पर भर्ती प्रस्तावित है और अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक (टीजीटी)/प्रवक्ता (पीजीटी) के 4163 पदों पर भर्ती होनी है। इन दाेनों भर्तियों के लिए अगस्त-2022 में आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन


असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए जहां 1.14 लाख आवेदन आए हैं, वहीं टीजीटी/पीजीटी भर्ती के लिए 13 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। नए आयोग के गठन के बाद अधूरी पड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से लाखों अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। उच्च शिक्षा निदेशालय के सूत्रों के मुताबिक नए आयोग का मुख्यालय उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के परिसर में बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह में जारी हो सकता है विज्ञापन

चयन बोर्ड से नए आयोग को भवन हस्तांतरित करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निदेशालय के सूत्रों ने बताया कि नए आयोग में अध्यक्ष के एक पद और सदस्यों के 12 पदों पर नियुक्ति के लिए एक सप्ताह में विज्ञापन जारी करने की तैयारी है। आवेदन के लिए 21 से 25 दिनों का वक्त दिया जाएगा। इसके बाद सर्च कमेटी आवेदनों की छंटनी करेगी।अ

ध्यक्ष के एक पद के लिए पांच नाम और सदस्य के एक पद के लिए तीन नाम छांटे जाएंगे। यानी सदस्य के 12 पदों के लिए कुल 36 नाम छांटे जाएंगे। बाद में अध्यक्ष पद के लिए छांटे गए पांच में किसी एक को और सदस्य पद के लिए 36 में से 12 लोगाें को चयनित किया जाएगा। दिसंबर के अंत या जनवरी की शुरुआत में यह प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है।

कॉलेजों से शिक्षकों के रिक्त पदों की मांगी जाएगी सूचना

नए आयोग के अस्तित्व में आने से पहले उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों की सूचना मांगी जाएगी, ताकि नए आयोग के अस्तित्व में आते ही रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नए आयोग को अधियाचन भेजा जाए। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही महाविद्यालयों के प्राचार्यों और क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया जाएगा।

अशासकीय कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर के सैकड़ों पद खाली पड़े हैं। नए आयोग के गठन का प्रस्ताव आने के बाद इन पदों की गणना नहीं कराई गई, क्योंकि इन पदों पर भर्ती अब नए आयोग को करनी है। अब तक उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के पास इस भर्ती की जिम्मेदारी थी। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग और माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड को अब नए आयोग में समाहित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed