फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Selection Board New Year gift TGT 2016 English Science results panel released

चयन बोर्ड का नए साल का तोहफा, टीजीटी 2016 अंग्रेजी, विज्ञान का परिणाम, पैनल जारी किया

Fri, 01 Jan 2021 02:11 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Selection Board New Year gift TGT 2016 English Science results panel released
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी अंग्रेजी एवं विज्ञान का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। चयन बोर्ड की ओर से साल के अंतिम दिन प्रतियोगी छात्रों को नए साल का तोहफा दिया गया है। चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी विज्ञान के 1113 पद एवं अंग्रेजी के 1041 कुल मिलाकर 2155 पदों का परिणाम घोषित किया गया है। चयन बोर्ड की ओर से 2020 के अंतिम दिन 31 दिसंबर को प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक विज्ञान एवं अंग्रेजी का पैनल जारी करने के साथ मेरिट सूची, कटऑफ जारी कर दिया है।
विज्ञापन


अभ्यर्थी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं। चयन बोर्ड के उप सचिव नवल किशोर की ओर से जारी परिणाम में कहा गया है कि आरक्षित श्रेणी के जो अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी में चयनित हैं, उन्होंने पूर्व में आरक्षित कोटे के लिए संस्था का विकल्प भरा था। सामान्य श्रेणी में चयन के बाद उन्हें संस्था के नए विकल्प भरने के लिए एक से सात जनवरी के बीच का विकल्प दिया गया है। अभ्यर्थी चयन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर विकल्प भर सकते हैं। चयन बोर्ड की ओर से टीजीटी विज्ञान एवं अंग्रेजी की परीक्षा आठ, नौ मार्च 2019 को हुई थी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार पांच अगस्त से 11 सितंबर के बीच हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed