फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Seeing girlfriend with another in mobile, the young man took a scary step, people were shocked to hear

लव, शक और धोखा : गर्लफ्रेंड को मोबाइल में दूसरे के साथ देख युवक ने उठाया खौफनाक कदम, जिसे सुनकर दहल गए लोग

Thu, 24 Feb 2022 05:28 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Feb 2022 05:28 AM IST
सार

मोबाइल में उसकी प्रेमिका की कई और युवकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में होने का फोटो और वीडियो पड़ा था। इसके बाद युवक ने गर्लफ्रेंड का गला कस दिया और उसे मौत के घाट उतारने के बाद शव को बोरे में भरकर पुराने कुएं में फेंक दिया। काफी सफाई से काम करने के बावजूद वह बच नहीं सका। 

विज्ञापन
Seeing girlfriend with another in mobile, the young man took a scary step, people were shocked to hear
Crime Scene

विस्तार

वेलेंटाइन डे पर ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए दिल्ली से परिजनों को बिना बताए आई युवती को शायद यह नहीं मालूम था कि यह प्रेमी से उसकी आखिरी मुलाकात साबित होगी। मुलाकात के दौरान प्रेमी ने जब गर्ल फ्रेंड का मोबाइल चेक किया तो वह अपना आपा ही खो बैठा।

विज्ञापन

 

 

मोबाइल में उसकी प्रेमिका की दो और युवकों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में होने का फोटो और वीडियो पड़े थे। इसके बाद युवक ने गर्लफ्रेंड का गला कस दिया और उसे मौत के घाट उतारने के बाद शव को बोरे में भरकर पुराने कुएं में फेंक दिया। काफी सफाई से काम करने के बावजूद वह बच नहीं सका। 

विज्ञापन



तेलियरगंज शिलाखाना की रहने वाली शालिनी की हत्या उसके दोस्त रवि ठाकुर ने अकेले ही की थी। उसने गुनाह कुबूल करते हुए बताया कि शालिनी उसे धोखा दे रही थी। उसके मोबाइल में दूसरे लड़कों के साथ उसकी फोटो और वीडियो देखकर वह आपा खो बैठा और गला दबाकर शालिनी की हत्या कर दी। इतना ही लाश को भी खुद बोर में भरा और बाइक से कुएं में फेंक आया। पुलिस के मुताबिक पूरे हत्याकांड को रवि ने अकेले ही अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शालिनी का शव बरामद होने के बाद रवि को किया गया था नामजद

शालिनी का शव बरामद होने के बाद घर वालों ने उसके दोस्त रवि ठाकुर और ओम प्रकाश को नामजद किया था। पुलिस ने सिविल लाइंस में लोको कालोनी में रहने वाले रवि को दो दिन पहले ही पकड़ लिया था। बुधवार को रवि को गिरफ्तार कर लिया गया। रवि ने हत्याकांड की कहानी सुनाई तो पुलिस वाले भी हैरान रह गए। दरअसल मूल रूप से बिहार के जहानाबाद का रहने वाला रवि ठाकुर फुटबाल का अच्छा खिलाड़ी है।

 


शालिनी भी फुटबाल खेलते थी। चार साल पहले किसी मैच के दौरान दोनों की मुलाकात हुई। इसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। शालिनी ने अपने हाथों में रवि नाम का टैटू भी बनवाया था। उसके परिवार के लोग भी दोनों की दोस्ती के बारे में जानते थे। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस वीरेंद्र यादव के मुताबिक पिछले कुछ समय से रवि शालिनी पर शक करने लगा था। दरअसल शालिनी ने अपने दोस्त ओम प्रकाश से भी बात करती थी।

हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर सिला, बाइक से ले गया कुएं तक

 

रवि इस बात से चिढ़ता था। दोनों में कई बार झगड़ा भी हुआ। वेलेंटाइन डे पर शालिनी अपने घरवालों से बिना बताए दिल्ली से प्रयागराज आई थी। रवि स्टेशन से उसे रिसीव करने के बाद लोको कालोनी स्थित अपने घर ले गया। वहां बातचीत के दौरान रवि उसका मोबाइल लेकर देखने लगा। रवि के मुताबिक उसमेें दो लड़कों के साथ शालिनी के वीडियो और फोटोग्राफ थे। रवि आपा खो बैठा। शालिनी के साथ मारपीट करने लगा। जब शालिनी ने भी विरोध किया तो उसने गला दबाकर मार दिया।

 

 

इसके बाद शव को बोरे में बांधकर बाइक से अकेले ही पोलो ग्राउंड स्थित कुएं में फेंक आया। इसके बाद वह रोज अखबार चेक करता था कि कहीं शालिनी का शव बरामद तो नहीं हो गया। जिस दिन शव बरामद हुआ, वह उसी दिन भागने के फिराक में था लेकिन पुलिस ने उससे पहले ही रवि को पकड़ लिया।

होनहार खिलाड़ी से शातिर अपराधी तक का सफर
बिहार के जहानाबाद का रहने वाले रवि का भाई रेलवे में कार्यरत है। उसे रेलवे कालोनी में मकान एलाट हुआ है। वहीं रवि रहता था। रवि फुटबाल का होनहार खिलाड़ी है। लेकिन जिस तरह उसने हत्या को अंजाम दिया और लाश को ठिकाने लगाया, उससे पता चलता है कि उसके अंदर एक शातिर अपराधी भी था। उसने एक शातिर अपराधी की तरह लाश को पहले बोरे में भरा फिर कैंची छेदकर सिला। अकेले ही बोरे में भरी लाश को बाइक से बांधा और कुएं में फेंक आया।


ओमप्रकाश को क्लीन चिट, हत्या में नहीं मिली भूमिका
शालिनी के घर वालों ने रवि ठाकुर के साथ साथ सलोरी के ओमप्रकाश को भी नामजद कराया था। दरअसल शालिनी का परिवार पहले सलोरी में रहता था। पड़ोस में ओम प्रकाश भी रहता था। शालिनी की उससे दोस्ती थी। वह अक्सर ओमप्रकाश से बात करती थी। रवि इस बात की वजह से शालिनी पर शक करता था। इंस्पेक्टर वीरेंद्र के मुताबिक हत्या में ओमप्रकाश की कोई भूमिका नहीं मिली। उसका नाम एफआईआर से हटा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed