{"_id":"5e347ace8ebc3e4ae83b9f04","slug":"seeing-fewer-children-in-school-cdo-cracked-the-headmaster-allahabad-news-ald267218362","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में कम बच्चों को देख सीडीओ ने हेडमास्टर को फटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में कम बच्चों को देख सीडीओ ने हेडमास्टर को फटकारा
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय पूरे नेवाजी का निरीक्षण करते सीडीओ अमित पाल।
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीडीओ डा. अमितपाल शर्मा ने शुक्रवार को लक्ष्मणपुर विकास खंड प्राथमिक विद्यालय पूरे नेवाजी एवं प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुर द्वितीय का निरीक्षण किया। दोनों स्कूलों में बच्चों की संख्या कम होने पर हेडमास्टर को फटकार लगाई। पीएचसी लक्ष्मणपुर में अधीक्षक की तैनाती करने को कहा है।
प्राथमिक विद्यालय पूरे नेवाजी में पंजीकृत छात्र 86 के सापेक्ष छात्र की संख्या 46 मिली। पठन-पाठन का स्तर संतोषजनक नहीं होने पर हेडमास्टर को फटकार लगाई। विद्यालय में चहारदीवारी का निर्माण नहीं होने पर बीएसए को पत्र लिखा। प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणपुर द्वितीय में पंजीकृत 39 छात्रों के सापेक्ष महज 21 छात्र उपस्थित मिले।
स्कूल से शिक्षामित्र नारायनदत्त उपाध्याय के गायब मिलने पर बीएसए को पत्र लिखा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानीगंज अजगरा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मणपुर का भी निरीक्षण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्साधिकारी की तैनाती नहीं होने पर सीएमओ को पत्र लिखा है।