{"_id":"5da4d1008ebc3e93da7891c5","slug":"securtty-staff-of-allahabad-university-lathicharged-students-allahabad-news-ald257536564","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि के सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों पर किया लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि के सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों पर किया लाठीचार्ज
विज्ञापन
इविवि के सुरक्षा कर्मियों ने छात्रों पर किया लाठीचार्ज
विश्वविद्यालय परिसर में जुलूस निकालने से रोकने पर हुआ बवाल
छात्र परिषद चुनाव का कर रहे थे विरोध, चीफ प्रॉक्टर से हुई भिड़ंत
चीफ प्रॉक्टर ने छह छात्रों के खिलाफ एफआईआर के लिए दी तहरीर
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में छात्र परिषद के चुनाव का विरोध करने पर मंगलवार को बवाल हो गया। छात्रसंघ बहाली की मांग और छात्र परिषद के विरोध में गधे को साथ लेकर जुलूस निकाल रहे छात्रों की प्रॉक्टोरियल बोर्ड से सीधी भिड़ंत हो गई। चीफ प्रॉक्टर से तीखी झड़प के बाद इविवि के सुरक्षा कर्मियों ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान पुलिस कर्मियों और छात्रों के बीच भी धक्कामुक्की हुई।
सोमवार दोपहर छात्रों ने गधे को साथ लेकर केपीयूसी गेट से इविवि परिसर में प्रवेश किया और कुलपति कार्यालय के सामने पहुंचकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने गधे की तुलना छात्र परिषद से कर डाली और चेतावनी दी कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय का कोई छात्र अगर छात्र परिषद का चुनाव लड़ता है तो उसे गधे पर बैठकर विश्वविद्यालय में घुमाएंगे। छात्रों ने कहा कि यह गधा कुलपति का छात्र परिषद है। इसके बाद छात्रों का जुलूस आगे बढ़ गया लेकिन हिंदी विभाग के सामने पहुंचते ही प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने छात्रों को रोक दिया।
छात्र नेता सौरभ सिंह, अवनीश यादव, अतेंद्र सिंह, अदील हमजा, शिवम सिंह, अजय सिंह प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों से भिड़ गए। पुलिस से भी छात्रों की धक्कामुक्की हुई। छात्रों और चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके बाद इविवि के सुरक्षा कर्मियों ने छात्रों पर लाठीचार्ज कर दिया। घटना के बाद चीफ प्रॉक्टर ने इन छात्र छात्रों समेत 30-35 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए कर्नलगंज थाने में तहरीर दी है। वहीं, इविवि के पीआरओ डॉ. चित्तरंजन कुमार सिंह ने दावा किया कि लाठी चार्ज नहीं हुआ है। कुछ निष्कासित छात्र उपद्रव करने के इरादे से कैंपस में शोर कर रहे थे। छात्र परिषद का चुनाव हर हाल में संपन्न होगा।
विज्ञापन
इविवि प्रशासन को बवाल बढ़ने की आशंका
- इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) परिसर में सोमवार को हुए बवाल के बाद इविवि प्रशासन को आशंका है कि 15 जून को बवाल और बढ़ सकता है। इस आशंका के मद्देनजर चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे और डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर आग्रह किया है कि 15 अक्तूबर से चुनाव पूरा होने तक विश्वविद्यालय परिसर में नियमित रूप से पुलिस बल की तैनाती की जाए ताकि अराजकता पर नियंत्रण किया जाए और चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके।
इविवि प्रशासन की अपील, चुनाव में करें भागीदारी
इविवि प्रशासन के अफसरों को ऐसी सूचनाएं मिली हैं कि छात्र परिषद का विरोध करने वाले कुछ लोग चुनाव में भाग लेने के इच्छुक छात्रों को डरा-धमका रहे हैं। चीफ प्रॉक्टर एवं डीएसडब्लयू ने छात्रों से अपील की है कि वे निर्भीक होकर छात्र परिषद के चुनाव में भागीदारी करें। परिषद के चुनाव को अराजक गतिविधियों से बाधित करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने छात्रसंघ को दिया समर्थन
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ बहाली के लिए चल रहे आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। उनका आरोप है कि सूबे की भाजपा सरकार पूरे प्रदेश में छात्र राजनीति की पाठशाला को खत्म करना चाहती है। इलाहाबाद, आगरा, गोरखपुर विश्वविद्यालय सहित हर जगह छात्रों का दमन इसका उदाहरण है। सरकार छात्रसंघ से क्यों डरी हुई है। कांग्रेस पार्टी छात्रों की इस लड़ाई में उनके साथ है।