फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Security increased at Ghazi Miya's dargah in Sikandra

दरगाह पर भगवा झंडा फहराने का मामला: पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा, माहौल शांतिपूर्ण; रामनवमी के दिन हुई थी ये घटना

Tue, 08 Apr 2025 02:26 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 08 Apr 2025 02:26 AM IST
सार

सिकंदरा स्थित गाजी मियां की दरगाह पर रविवार को भगवा झंडा लहाराने से उपजे विवाद के बाद दरगाह की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। कस्बे में डेढ़ सेक्शन पीएसी के जवान और तीन थानों की पुलिस बल के साथ एसीपी फूलपुर पंकज लवानिया कैंप कर रहे हैं।

विज्ञापन
Security increased at Ghazi Miya's dargah in Sikandra
गाजी मियां की दरगाह पर भगवा झंडा लेकर पहुंचे थे युवक - फोटो : संवाद।

विस्तार

सिकंदरा स्थित गाजी मियां की दरगाह पर धार्मिक झंडा फहराने का मुख्य आरोपी मानेंद्र प्रताप सिंह को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। शांतिभंग में चालान करते हुए उसे 14 दिन के लिए जेल भेजा गया है। चौकी इंचार्ज की तहरीर पर चार नामजद समेत 24 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन

चौकी प्रभारी रवि कटियार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें उन्होंने बताया कि रामनवमी जुलूस के दौरान मानेंद्र प्रताप सिंह ने अपने कुछ साथियों के साथ निर्धारित रूट से हटकर अचानक सिकंदरा स्थित मजार की तरफ तेजी से बढ़कर वहां धार्मिक झंडा फहराया। संप्रदाय विशेष को लेकर नारेबाजी भी की। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजी मियां की दरगाह की बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था
सिकंदरा स्थित गाजी मियां की दरगाह पर रविवार को भगवा झंडा लहाराने से उपजे विवाद के बाद दरगाह की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। कस्बे में डेढ़ सेक्शन पीएसी के जवान और तीन थानों की पुलिस बल के साथ एसीपी फूलपुर पंकज लवानिया कैंप कर रहे हैं। हालांकि, माहौल पूरी तरह से शांत पूर्ण है। मामले को लेकर किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन

बहरिया के सिकंदरा कस्बा स्थित गाजी मियां की दरगाह पर प्रत्येक रविवार और बुधवार को रौजा मेला लगता है। इसमें हजारों की संख्या में हिंदू-मुस्लिम पहुंचते हैं। 23 मार्च से पुलिस-प्रशासन ने मेले पर रोक लगा रखी थी। इसके बावजूद ताला खुला होने पर कुछ स्थानीय लोग दरगाह पर आते रहे। रविवार को महाराजा सुहेलदेव सम्मान सुरक्षा मंच के कार्यकर्ता मानेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में भगवा झंडा लेकर दरगाह पर पहुंचे और नारेबाजी करने लगे।

यह भी पढ़ें: 69000 Shikshak Bharti: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज; अभ्यर्थियों की मांग- SC में सरकार रखे अभ्यर्थियों का पक्ष

इसी बीच कुछ कार्यकर्ता मुख्य द्वारा के गुंबद पर चढ़कर झंडा लहाराने लगे। इससे अफरातफरी मच गई, पर किसी ने विरोध नहीं किया। कुछ देर बाद प्रदर्शनकारी वहां से चले गए। सोशल मीडिया पर प्रदर्शन का वीडियो वायरल होने पर एसीपी फूलपुर पंकज लवानिया, थानाध्यक्ष बहरिया महेश मिश्रा भारी फोर्स संग मौके पर पहुंचे और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

रौजा मेला कमेटी के अध्यक्ष सफदर जावेद ने भी घटना को गलत बताया। कहा, कुछ बाहरी लोग सिकंदरा का महौल खराब करना चाहते हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की बात कही है।


यह भी पढ़ें: संभल हिंसा: सांसद बर्क आज एसआईटी के सामने बयान दर्ज कराएंगे, बवाल को लेकर पूछे जाएंगे सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed