फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   security alert

एयरपोर्ट पर बढ़ाई सुरक्षा, जंक्शन पर हाइऱ् एलर्ट

Tue, 06 Aug 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
security alert
प्रयागराज। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद केंद्र्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को एडवायजरी जारी की है। साथ ही उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों को हाई अलर्ट किया गया है। हाई अलर्ट जारी होने के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट के साथ इलाहाबाद जंक्शन, प्रयाग जंक्शन एवं सिविल लाइंस बस स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट में दिन में विशेष सुरक्षा अभियान चलाया गया। यहां पार्किंग में खड़े वाहनों की जांच की गई। इस दौरान यात्रियों के भी सामान आदि को देखा गया। एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव ने बताया कि दिल्ली से ही सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त करने का निर्देश मिला है। कहा कि कौशांबी और प्रयागराज पुलिस से भी उन्होंने इस संदर्भ में बातचीत की। उधर इलाहाबाद जंक्शन पर हाई अलर्ट जारी होने के बाद जीआरपी प्रभारी रधुबीर सिंह के नेतृत्व में विशेष जांच अभियान चला। इस दौरान प्रयागराज, संगम, इंटरसिटी समेत तमाम ट्रेनों को खंगाला गया। स्नीफर डॉग की भी मदद ली गई। संदिग्ध दिखने वाले लोगों से भी पूछताछ की गई। जंक्शन के सभी प्लेटफार्म, विश्रामालय, प्रतीक्षालय की भी जांच की गई। इसी तरह सिविल लाइंस बस स्टेशन पर भी पुलिस ने शाम को तमाम बसों की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed