{"_id":"5ced742fbdec220773766f45","slug":"secretory-replied-that-list-of-success-candidates-will-be-sent-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव ने कहा जल्द शासन को भेजेंगे सफल अभ्यर्थियों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिव ने कहा जल्द शासन को भेजेंगे सफल अभ्यर्थियों की सूची
Tue, 28 May 2019 11:17 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 28 May 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
68500 शिक्षक भर्ती में कोर्ट के आदेश के बाद भी परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी नहीं हो सका है, बड़ी संख्या में अभ्यर्थी प्रतिदिन कोर्ट का आदेश लेकर सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय का चक्कर लगाने को विवश है। मंगलवार को भी बड़ी संख्या में सचिव परीक्षा नियामक कार्यालय पहुंचकर अपनी बात सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी से बताई। अभ्यर्थियों का कहना है कि सचिव ने एक बार फिर से आश्वासन दिया कि 31 मई के बाद सफल अभ्यर्थियों की सूची शासन के पास अनुमति के लिए भेज देंगे।
विज्ञापन
परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जारी 68500 शिक्षक भर्ती के परिणाम में गड़बड़ी के बाद बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने कोर्ट से गुहार लगाई। दोबारा मूल्यांकन में भी जब परीक्षार्थियों को उनकी ओर से किए प्रश्नों अनुरूप अंक नहीं मिला तो बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने कोर्ट से दोबारा गुहार लगाई, इसके बाद कोर्ट ने 30 से अधिक अभ्यर्थियों के पक्ष में आदेश देकर उन्हें नियुक्ति पत्र जारी करने को कहा था। कोर्ट के आदेश में तय समय सीमा खत्म होने को जब पांच दिन शेष हैं तो अब एक बार से सचिव से गुहार लगाई। सचिव परीक्षार्थियों से 31 मई तक सफल परीक्षार्थियों की सूची शासन को भेजने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन