{"_id":"648061fb66ff9a88e103a143","slug":"secretary-asks-regional-offices-to-report-irregularities-in-marksheets-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: सचिव ने क्षेत्रीय कार्यालयों से मांगी अंकपत्रों में गड़बड़ी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: सचिव ने क्षेत्रीय कार्यालयों से मांगी अंकपत्रों में गड़बड़ी की रिपोर्ट
Wed, 07 Jun 2023 04:24 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 07 Jun 2023 04:24 PM IST
सार
माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के अंकपत्रों में नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि आदि की गड़बड़ी से जुड़े मामलों की सभी क्षेत्रीय कार्यालयों से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों के अंकपत्रों में नाम, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि आदि की गड़बड़ी से जुड़े मामलों की सभी क्षेत्रीय कार्यालयों से रिपोर्ट मांगी है। बोर्ड की तरफ से 12 से 30 जून तक शिविर लगाकर इन लंबित मामलों का निस्तारण किया जाना है। ऐसे में मंगलवार को सचिव यूपी बोर्ड दिव्यकांत शुक्ला ने पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, बरेली और गोरखपुर के अपर सचिवों को लंबित प्रकरणों से संबंधित प्रमाणपत्र मांगा है।
विज्ञापन
बोर्ड के सचिव की तरफ से मंगलवार को अपर सचिवों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि उनके क्षेत्रीय कार्यालय से जो संख्या इस प्रकार के मामलों की बताई गई थी, विभिन्न जिलाें में ऐसे प्रकरणों की संख्या अधिक होने की आशंका है। ऐसे में मामलों की जांच कराकर उनकी संख्या बुधवार की दोपहर बोर्ड मुख्यालय में भेजने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
जिले में 17 को लगेगा त्रुटि निवारण कैंप
प्रयागराज में यूपी बोर्ड की तरफ से अंकपत्रों में विभिन्न प्रकार की गड़बड़ी को दूर करने के लिए 17 जून को राजकीय इंटर कॉलेज में कैंप लगाया जाएगा। इस बारे में डीआईओएस पीएन सिंह की तरफ से सभी माध्यमिक स्कूलाें के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने विद्यालय में इस प्रकार की त्रुटियों से संबंधित मामलों के निवारण के लिए जरूरी दस्तावेज के साथ जीआईसी में 17 जून को सुबह 10 बजे पहुंचे और लंबित प्रकरणों का निस्तारण कराएं।
विज्ञापन