{"_id":"5e3b225a8ebc3ee5a36f152f","slug":"second-wife-had-an-iron-businessman-murdered-allahabad-news-ald2676782137","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने कराई थी लोहा कारोबारी की हत्या, धूमनगंज पुलिस को मिली जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने कराई थी लोहा कारोबारी की हत्या, धूमनगंज पुलिस को मिली जांच
विज्ञापन
Second wife had an iron businessman murdered
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। झूंसी निवासी लोहा कारोबारी संजय श्रीवास्तव की मौत हादसे में नहीं हुई बल्कि उसकी हत्या कराई गई थी। विवेचना के दौरान खुलासा हुआ कि दूसरी पत्नी ने अपने प्रेमी व उसके साथियों संग मिलकर कारोबारी की हत्या कर लाश फतेहपुर के मलवा में फेंकवा दी थी। घटनास्थल राजरूपपुर होने के कारण अब मामले की विवेचना धूमनगंज थाने को मिल गई है।
संजय(35)की लाश 26 दिसंबर को फतेहपुर के मलवा थाना स्थित सौरा फैक्ट्री एरिया में मिली थी। प्रथमदृष्टया इसे हादसे में मौत मानकर अज्ञात में गैरइरातदन हत्या का केस दर्ज किया गया। हालांकि पोस्टमार्टम में हत्या की बात सामने आने पर मुकदमा संबंधित धाराओं में तरमीम कर जांच शुरू की गई। जिसमें सामने आए तथ्यों के आधार पर फतेहुपर पुलिस ने मृतक की दूसरी पत्नी रानी को शहर के चौफटका से हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल ली। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने बताया कि वह मृतक की दूसरी पत्नी थी। उसकी पहली पत्नी नैनी में रहती थी जिसके बाद उसने उससे शादी की। कुछ समय बाद उसने शांतिपुरम निवासी एक और महिला से शादी कर ली और उससे दूरी बना ली। खर्च देना भी बंद कर दिया जबकि उसकी देा साल की एक बेटी भी थी। इसी के बाद उसने धूमनगंज के अबूबकरपुर निवासी कौशल से मेलजोल बढ़ाया और फिर उससे मिलकर पति की हत्या की प्लानिंग की। साजिश के तहत 24 दिसंबर को उसे घर बुलाकर पहले नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश किया और फिर सिलबट्टे से सिर कूंचकर हत्या कर दी। इसके बाद कौशल ने कन्हाईपुर निवासी अपने साथी धीरज व फतेहपुर निवासी को बुलाया और शव कार में लादकर मलवा में फेंककर भाग निकले। घटनास्थल राजरूपपुर होने के कारण मुकदमा अब धूमनगंज थाने में ट्रांसफर हो गया है। जिसके बाद बुधवार को धूमनगंज पुलिस आरोपियों की रिमांड लेने फतेहपुर पहुंची।
मृतक की कार से ही कैशवैन लूटने का किया था प्रयास
पुलिस ने बताया कि आरोपी कौशल व उसके साथियों ने मृतक की कार अपने पास रख ली थी। 31 दिसंबर को कौशाम्बी के कोखराज में उन्होंने इसी कार से कैशवैन लूटने की कोशिश की थी। जिन्हें बाद में शहर में गिरफ्तार किया गया था।