फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Search for new VC set Kmeti

नए कुलपति के लिए सर्च कमेठी गठित

Thu, 12 Feb 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Thu, 12 Feb 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
Search for new VC set Kmeti
 इलाहाबाद विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति का इंतजार अब खत्म होने को है। सर्च कमेटी गठित कर दी गई है। विजिटर (राष्ट्रपति) नॉमनी न्यायमूर्ति सखाराम यादव होंगे। दो अन्य सदस्य न्यायमूर्ति आरएस धवन और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति प्रो. एसके सोपोरी हैं। खास यह कि नोटिफिकेशन विश्वविद्यालय की ओर से ही निकाला जाएगा। मानव संसाधन विकास मंत्रालय का इस बाबत पत्र विश्वविद्यालय को मिला है। नोटिफिकेशन के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। इसी सप्ताह विज्ञापन की उम्मीद है। सबकुछ सामान्य रहा तो डेढ़ से दो महीने में नए कुलपति की नियुक्ति हो जाएगी।
विज्ञापन


इविवि के पूर्व कुलपति प्रो. अनिल कुमार सिंह ने 28 जुलाई को ही इस्तीफा दे दिया था। उनकी जगह वरिष्ठतम प्रो. एनआर फारूकी कार्यभार देख रहे हैं लेकिन तभी से नए कुलपति का इंतजार किया जा रहा है। विश्वविद्यालय में कुलपति के अलावा रजिस्ट्रार, वित्त अधिकारी भी कार्यवाहक हैं। इसलिए विश्वविद्यालय में सबकुछ ठप हो गया है। ऐसे में नए कुलपति की नियुक्ति के लिए अधिक बेसब्री है। इसके मद्देनजर सर्च कमेटी के लिए विश्वविद्यालय कार्य समिति की ओर से नामित न्यायमूर्ति आरएस धवन और प्रो. एसके सोपोरी का नाम मंत्रालय को काफी पहले भेज दिया गया था, लेकिन विजिटर नॉमनी के चुनाव में छह महीने से भी अधिक वक्त लग गया। इससे नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो पाई। हालांकि, न्यायमूर्ति सखाराम यादव को सर्च कमेटी का कोआर्डिनेटर बनाए जाने तथा मंत्रालय का पत्र मिलने के बाद नए कुलपति की जल्द नियुक्ति की उम्मीद बनी है।
विज्ञापन


अब कुलपति के चयन के लिए नोटिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। अन्य विश्वविद्यालयों में कुलपति के लिए अब तक मंत्रालय की ओर से ही विज्ञापन निकाला जाता रहा है। आवेदन भी मंत्रालय में करना होता था लेकिन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मामले में प्रक्रिया में थोड़ा बदलाव हुआ है। मंत्रालय ने विश्वविद्यालय को ही विज्ञापन निकालने के लिए कहा है। दावेदारों को आवेदन भी विश्वविद्यालय में करना होगा। इसके बाद सभी प्रपत्र सर्च कमेटी को भेज दिए जाएंगे। सर्च कमेटी इन आवेदन या इसके बाहर से तीन नाम चयनित करके राष्ट्रपति को भेजेगी। उनमें से किसी एक की नियुक्ति का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed