फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Search begins for Raju Pal's absconding killer Israr

Prayagraj News: राजू पाल के फरार हत्यारे इसरार की तलाश शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Search begins for Raju Pal's absconding killer Israr
राजू पाल की हत्या में दोषी करार दिए गए इसरार की तलाश प्रयागराज में शुरू हो गई है। कमिश्नरेट पुलिस शनिवार को नीवा से लेकर मरियाडीह तक उसकी सुरागरशी में जुटी रही। कुछ करीबियों से पूछताछ भी की गई है। फिलहाल उसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

इसरार पुत्र हफीजुद्दीन भी नीवा का रहने वाला है और अतीक गैंग का सक्रिय सदस्य है। हत्या, अपहरण, हत्या का प्रयास, बमबाजी के अलावा उस पर दो बार गैंगस्टर भी लग चुका है। इसरार कई मुकदमों में अतीक गैंग के अन्य सदस्यों के साथ नामजद भी है। उस पर 1995 में पहला मुकदमा शराब तस्करी का दर्ज हुआ था। जेल से बाहर आने के बाद वह दबंगई करने लगा। 2002 में उस पर बलवा समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। यही वक्त था जब वह अतीक से जुड़ गया।
विज्ञापन

इसके बाद 2002 में ही उसने बम-गोली चलाकर अपहरण, लूट व हत्या के प्रयास की वारदात को अंजाम दिया तो लोग उससे खौफ खाने लगे। उसकी लगातार आपराधिक वारदातों में संलिप्तता को देखते हुए पुलिस ने उस पर गुंडा एक्ट लगाया। 2005 में राजू पाल हत्याकांड में अतीक-अशरफ व गैंग के अन्य सदस्याें के साथ वह भी शामिल हुआ। इसके बाद अतीक के इशारे पर वह कचहरी परिसर में राजूपाल हत्याकांड के चश्मदीद उमेश पाल को अगवा कर जबरन बयान बदलवाने की घटना में भी शामिल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को सजा सुनाए जाने के दौरान वह कोर्ट में मौजूद नहीं था। ऐसे में उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया गया। इधर प्रयागराज पुलिस भी उसकी सुरागरशी में जुट गई है। पुलिसकर्मियों ने शनिवार को नीवा से लेकर मरियाडीह तक उसके बारे में जानकारी जुटाने लगे रहे। फिलहाल देर रात तक उसका कोई पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed