{"_id":"5d66eb628ebc3e93aa190b27","slug":"seal-on-granting-honorary-titles-to-former-governor-kesharinath-and-dgp-op-singh-allahabad-news-ald253373548","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ और डीजीपी ओपी सिंह को मानद उपाधि देने पर लगी मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ और डीजीपी ओपी सिंह को मानद उपाधि देने पर लगी मुहर
विज्ञापन
Seal on granting honorary titles to former Governor Kesharinath and DGP OP Singh
पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ, डीजीपी ओपी
सिंह को मानद उपाधि देने पर मुहर लगी
0 इविवि कार्य परिषद की बैठक
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय कार्य परिषद की बुधवार को हुई बैठक में पांच सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में मानद उपाधि के नामों पर अंतिम मुहर लग गई। विवि कार्य परिषद ने पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी एवं डीजीपी ओपी सिंह को मानद उपाधि देने पर अपनी सहमति दे दी। इससे पहले इविवि एकेडमिक काउंसिल ने विवि के प्रस्ताव पर अपनी मंजूरी दे दी थी। विवि कार्य परिषद की बैठक में शामिल विजिटर नामिनी ने दो दशक बाद पहली बार दीक्षांत समारोह आयोजन के लिए इविवि के कुलपति को बधाई दी। कार्य परिषद बैठक में विवि के पत्राचार संस्थान के कर्मचारियों के बकाया भुगतान मामले में कमेटी गठित करने के मामले में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। विवि में शोध में प्रवेश की सीटें खाली रह जाने पर एकेडमिक काउंसिल की ओर से दोबारा शोध प्रवेश परीक्षा कराने के निर्णय पर भी कार्य परिषद ने सहमति दे दी। चर्चा रही की बैठक में विवि के एक चर्चित शिक्षक सहित विवि के एक अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई पर भी सहमति बनी।