{"_id":"698c4614dfcc41a7c800faaa","slug":"sdo-of-electricity-department-arrested-while-taking-bribe-of-rs-10-000-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : बिजली विभाग का एसडीओ 10 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, खुसरोबाग उपकेंद्र से एंटी करप्शन ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : बिजली विभाग का एसडीओ 10 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, खुसरोबाग उपकेंद्र से एंटी करप्शन ने दबोचा
Wed, 11 Feb 2026 02:34 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 11 Feb 2026 02:34 PM IST
सार
एंटी करप्शन की टीम ने खुसरोबाग विद्युत उपकेंद्र के एसडीओ को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इससे विभाग में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
संजीव कुमार श्रीवास्तव, एसडीओ बिजली विभाग खुसरोबाग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
खुसरोबाग बिजली उपकेंद्र कार्यालय से बुधवार को एंटी करप्शन की टीम ने उपखंड अधिकारी (एसडीओ) संजीव कुमार श्रीवास्तव को 10 हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इन पर बिजली मीटर सही कराने, एफआईआर और जुर्माना लगाने से बचाने को लेकर रिश्वत मांगने का आरोप है। बृहस्पतिवार को टीम उसे एंटी करप्शन कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन
एंटी करप्शन में दी गई शिकायत के मुताबिक, खुल्दाबाद निवासी जितेंद्र कुमार ने खुसरोबाग विद्युत कार्यालय में नौ फरवरी को घर में बिजली कनेक्शन ठीक कराने की शिकायत की। आरोप लगाया कि एसडीओ संजीव श्रीवास्तव ने मीटर को सही कराने, एफआईआर दर्ज कराने और बड़े जुर्माने से बचाने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत की मांग की है।
विज्ञापन
शिकायत पर एंटी करप्शन टीम की इंस्पेक्टर अंजली यादव के नेतृत्व में 13 सदस्य टीम बनाई गई। बुधवार दोपहर टीम खुसरोबाग पहुंची। जैसे ही पीड़ित जितेंद्र कुमार ने एसडीओ को रुपये थमाए तो टीम ने उसे दबोच लिया। घटना के बाद मूलरूप से गाजीपुर के पीर नगर निवासी एसडीओ संजीव के खिलाफ एंटी करप्शन टीम ने थाना खुल्दाबाद में एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन
वहीं, एंटी करप्शन के अफसरों के मुताबिक, मामले में अन्य कर्मचारियों की भूमिका भी हो सकती है। मामले में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
रिश्वत मांगने पर इन नंबरों पर करें कॉल
एंटी करप्शन के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगता है तो उसके खिलाफ तुरंत 9454402490 नंबर पर प्रयागराज व लखनऊ कंट्रोल रूम नंबर 9454402484 पर शिकायत करें।