{"_id":"68d0624c8669b21cc00402fe","slug":"sdm-wrote-a-letter-to-dm-against-eight-absent-officers-allahabad-news-c-257-1-sald1006-117086-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: गैरहाजिर आठ अधिकारियों के खिलाफ एसडीएम ने डीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: गैरहाजिर आठ अधिकारियों के खिलाफ एसडीएम ने डीएम को लिखा पत्र
विज्ञापन
तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर गैरहाजिर रहने वाले आठ अधिकारियों के खिलाफ एसडीएम आईएएस भारती मीणा ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
एसडीएम के भेजे पत्र में बताया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस पर एसीपी कौंधियारा, एसडीओ विद्युत कौंधियारा, खंड शिक्षा अधिकारी करछना और कौंधियारा, चकबंदी अधिकारी करछना, मत्स्य पालन निरीक्षक करछना, थाना प्रभारी कौंधियारा और घूरपुर बिना किसी अनुमति और सूचना के अनुपस्थित रहे।
जिस वजह से शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण नहीं हो सका। ऐसे में इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पत्र जारी होने के बाद लापरवाही करने वाले अधिकारियों के बीच खलबली मची है।
वहीं, एसीपी कौंधियारा विवेक यादव का उसी दिन स्थानांतरण होने के कारण वह जनसुनवाई में नहीं पहुंच सके। नवागत एसीपी अब्दुस सलाम खान ने शनिवार शाम कौंधियारा एसीपी का पदभार ग्रहण किया। मामले में एसडीएम भारती मीणा ने बताया कि लगातार संपूर्ण समाधान दिवस में लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ पत्र भेजा गया है।