फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   SDM manhandled , activist caught in photo

एसडीएम से बदसलूकी, फोटो खींचने में फंसे समाजसेवी

Tue, 19 May 2015 01:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद Updated Tue, 19 May 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। रेड लाइट एरिया मीरगंज की सेक्स वर्कर्स के पुनर्वास की मांग को लेकर एसडीएम सदर ट्रेनी आईएएस हर्षिता माथुर को सोमवार को ज्ञापन सौंपने पहुंचे समाजसेवी सुनील चौधरी बदसलूकी और फोटो खींचने के आरोप में फंस गए। सुनील को मोबाइल से फोटो खींचता देख एसडीएम ने पुलिस बुला ली। कर्नलगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सुनील को पीटते हुए थाने ले आई। शांति भंग की आशंका में चालान कर सुनील को नैनी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


सुनील एसडीएम के पास दोपहर में 12 बजे के आसपास अकेले पहुंचे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनके मोबाइल की जांच की तो उसमें एसडीएम की फोटो मिली। जनहित संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष प्रमिल केसरवानी और जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने गिरफ्तारी की निंदा की है। नेताओं का कहना है कि सुनील ज्ञापन सौंपते वक्त सेल्फी ले रहे थे। पुलिस उनको पकड़कर कर्नलगंज थाने ले आई तो वहां पर काफी संख्या में समिति के सदस्य पहुंच गए। आरोप लगाया कि पुलिस ने सुनील को पीटा और गालियां दीं।
विज्ञापन


 लोग सुनील से मिलने की मांग कर रहे थे तो उनको खदेड़ दिया गया। बेली अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद सुनील को जेल भेज दिया गया। समिति के सदस्यों ने प्रशासन और पुलिस के कदम को तानाशाहीपूर्ण करार दिया। एसओ कर्नलगंज विजय प्रताप सिंह ने बताया कि सुनील के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और एसडीएम के साथ बदसलूकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने पिटाई के आरोपों से इंकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धा शुक्ला, सबीहा मोहानी, रिनी यीशू, सुमन पाठक, अंजनी मिश्रा, हुमा कमाल, दिनेश विश्वकर्मा, प्रहलाद यादव, सत्येंद्र केसरवानी, लल्लू  लाल, नाज खान, व्यापारी नेता विजय गुप्ता ने घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि सुनील को रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed