फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Scooty rider Shikshamitra died after being hit by a roadways bus, friend injured

Prayagraj:रोडवेज बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार शिक्षामित्र की मौत, दोस्त घायल, म्योहाल चौराहे पर हुआ हादसा

Mon, 06 Nov 2023 03:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 06 Nov 2023 03:51 PM IST
सार

धूमनगंज थाना थाना क्षेत्र के सूबेदारगंज निवासी संतोष यादव (40) चकनिरातुल प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षामित्र कार्यरत हैं। विद्यालय के ही शिक्षक प्रदीप मिश्रा की माताजी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए स्कूटी से रसूलाबाद घाट गए थे।

विज्ञापन
Scooty rider Shikshamitra died after being hit by a roadways bus, friend injured
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर के म्योहाल चौराहे पर सोमवार को दोपहर में बस की टक्कर से स्कूटी सवार शिक्षामित्र की मौत हो गई। उसका दोस्त घायल हो गया है। दोनों रसूलाबाद घाट से अंतिम संस्कार में शामिल होकर लौट रहे थे। घटना के बाद अफरातफी मची रही। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

 

धूमनगंज थाना थाना क्षेत्र के सूबेदारगंज निवासी संतोष यादव (40) चकनिरातुल प्राथमिक विद्यालय में बतौर शिक्षामित्र कार्यरत हैं। विद्यालय के ही शिक्षक प्रदीप मिश्रा की माताजी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए स्कूटी से रसूलाबाद घाट गए थे। उनके साथ स्कूटी पर उनका दोस्त मुकेश सिंह भी सवार था। स्कूटी मुकेश सिंह चला रहा था। रसूलाबाद घाट से लौटते समय जैसे ही दोनों म्योहाल चौराहे पर पहुंचे थे कि प्रयागराज-लखनऊ एक्सप्रेस रोडवेज बस की चपेट में आ गए। संतोष यादव की पत्नी सोनी यादव भी कौशांबी के मोहिद्दीनपुर गौस प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed