फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Scooty and bike rider died after being crushed by a truck, accident happened at different places

Accident : ट्रक से कुचलकर स्कूटी और बाइक सवार की मौत, अलग-अलग स्थानों पर हुआ हादसा

Tue, 14 Feb 2023 12:18 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 14 Feb 2023 12:18 AM IST
सार

कीडगंज में रविवार देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों के लिए ट्रक काल बन गए। रामबाग में स्कूटीसवार प्रतियाेगी छात्र कुंवर सत्यार्थ 24 तो नए पुल पर अजीत कुमार 30 को रौंद दिया। घटना के बाद दोनों चालक ट्रक छोड़कर भाग निकले।

विज्ञापन
Scooty and bike rider died after being crushed by a truck, accident happened at different places
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj

विस्तार

कीडगंज में रविवार देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों के लिए ट्रक काल बन गए। रामबाग में स्कूटीसवार प्रतियाेगी छात्र कुंवर सत्यार्थ 24 तो नए पुल पर अजीत कुमार 30 को रौंद दिया। घटना के बाद दोनों चालक ट्रक छोड़कर भाग निकले।

विज्ञापन


पहली घटना रामबाग में हुई। कोतवाली के आजाद नगर निवासी ज्ञानेन्द्र हितैशी ेवह गर्वनमेंट प्रेस कर्मचारी थे। सेवाकाल में ही उनका निधन हो गया था जिसके बाद पत्नी बबिता वर्मा को नौकरी मिल गई थी। 24 वर्षीय कुंवर सत्यार्थ उनके दो बच्चों में बड़ा था और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। रविवार रात वह शादी में गया था। वहां से देर रात स्कूटी से वापस जा रहा था। तभी रामबाग चौराहे के पास ट्रक ने उसे रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


मासूम बच्चों को लेकर बिलखती रही पत्नी
दूसरी घटना नए यमुना पुल पर हुई। अजीत कुमार नैनी स्थित अंबेडकर नगर का रहने वाला था। वह पत्नी रोशनी व दो मासूम बच्चों के साथ खरीदारी करने शहर आया था। रात में वह वापस लौटने लगे। साथ में उसका दोस्त भी था। पत्नी व बच्चे स्कूटी पर दोस्त के साथ जबकि अजीत अपाचे बाइक पर सवार था। वह नए पुल पर कीडगंज की ओर रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंचा था कि तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। गंभीर रूप से जख्मी हाल में उसे बैरहना स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया। हालांकि एसआरएन पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। उधर मृतक की पत्नी दोनों मासूम बच्चों को लेकर पुल पर बैठी ही बिलखती रही। राहगीरों की सूचना पर कीडगंज पुलिस पहुंची और फिर उसे स्कूटी व बाइक समेत थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीडगंज इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव ने बताया कि आरोपी चालकों की तलाश की जा रही है। किसी काम से शहर आया था। वह बाइक से देर रात वापस लौट रहा था। अभी वह कीडगंज की ओर नये यमुना पुल के पास ही पहुंचा था तभी कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे अजीत गंभीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक प्राइवेट वाहन चालक था। मृतक के दो पुत्र पत्नी रोशनी देवी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed